logo

ट्रेंडिंग:

थाईलैंड में 18 साल के युवक ने स्कूल में घुसकर की फायरिंग, छात्रों को बनाया बंधक

थाईलैंड के एक स्कूल में 18 साल के युवक ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की और छात्रों को बंधक बनाया, लेकिन पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर सभी को सुरक्षित छुड़ा लिया है।

news image

थाईलैंड शूटिंग का वीडियो ग्रैब । Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

थाईलैंड के सोंगखला इलाके से आज एक बहुत डराने वाली खबर आई। बुधवार को वहां के पातोंगप्रथानकिरीवत स्कूल में एक 18 साल का लड़का बंदूक लेकर घुस गया। उसने स्कूल के अंदर जाते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद बच्चों और टीचरों में भगदड़ मच गई। उसने कई मासूम बच्चों और उनके टीचरों को एक कमरे में बंद कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया। यह घटना शाम के वक्त हुई जब स्कूल की छुट्टी होने वाली थी। स्कूल के अंदर से आती गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बुरी तरह डर गए और तुरंत पुलिस को फोन किया।

 

खबर मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और इस तरह से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की कि किसी भी बच्चे को चोट न पहुंचे। पुलिस ने हमलावर को चारों तरफ से घेरकर उसे सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस के बड़े अफसरों ने बताया कि अब हमलावर उनके कब्जे में है और स्कूल के सभी लोग अब पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

यह भी पढ़ें: बेटी के चाल-चलन पर शक करते थे पिता, बेटी ने हंसिया से ली जान

घायल अस्पताल में भर्ती

इस घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर है। गनीमत यह रही कि पुलिस के तेज ऐक्शन की वजह से हमलावर अपने इरादे में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाया। फिलहाल स्कूल को खाली करा लिया गया है और वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: गलत आरोप में हुई थी दीपू दास की हत्या, बांग्लादेश सरकार देगी 29 लाख का मुआवजा

क्यों किया हमला?

पुलिस अभी इस 18 वर्षीय युवक से पूछताछ कर रही है कि वह स्कूल में हथियार लेकर क्यों आया और उसका मकसद क्या था। स्थानीय प्रशासन सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपडेट दे रहा है और शांति बनाए रखने की अपील की है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap