logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेटी के चाल-चलन पर शक करते थे पिता, बेटी ने हंसिया से ली जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा में चरित्र पर शक किए जाने से नाराज एक यूट्यूबर बेटी ने अपने पिता की सोते समय हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी।

AI generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: AI generated

शेयर करें

google_follow_us

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आरोपी युवती एक यूट्यूबर है और उसका सारा समय सोशल मीडिया पर ही जाता है। घटना के पीछे की मुख्य वजह पिता द्वारा अपनी बेटी के चाल-चल पर बार-बार शक करना बताया जा रहा है।

 

पिता अक्सर बेटी के चाल-चलन और उसके काम को लेकर सवाल उठाते थे, जिससे दोनों के बीच अनबन रहती थी। वारदात वाले दिन भी घर में इसी बात को लेकर भारी विवाद हुआ और पिता ने कुछ ऐसी बातें कहीं जो बेटी को बर्दाश्त नहीं हुई। जब उसके पिता रात को गहरी नींद में सो रहे थे, तब बेटी ने मौका पाकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने हत्या के लिए घर में ही रखे एक धारदार 'हंसिया' का इस्तेमाल किया और सोते हुए पिता पर कई बार वार करके उनकी हत्या कर दी। 

 

यह भी पढ़ें: छेड़खानी करने पर डांट दिया था, लड़कों ने टैक्सी ड्राइवर को जान से मार डाला

विवाद का कारण

इस पूरी वारदात की मुख्य वजह पिता का अपनी बेटी के चाल-चलन पर उंगली उठाना था। पिता अक्सर बेटी के बाहर जाने, उसके काम और उसके दोस्तों को लेकर शक करते रहते थे। घर में आए दिन इसी बात पर झगड़ा होता था, जिसके कारण बेटी काफी परेशान और गुस्से में रहने लगी थी। घटना के दिन भी पिता के तानों ने आग में घी का काम किया और बेटी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

 

यह भी पढ़ें: चंद्रपुर नगर निगम में बीजेपी और उद्धव गुट ने मिला लिया हाथ, कांग्रेस को लगा झटका

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, तो उन्हें घर के ही किसी सदस्य पर शक हुआ। जब पुलिस ने यूट्यूबर बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तो वह फूट-फूट कर रोने लगी और उसने सच बता दिया। उसने कहा कि वह पिता के तानों से तंग आकर यह कदम उठाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया।


और पढ़ें