3 जून को पेपर लीक की वजह से रद्द हुई NEET UG परीक्षा, अब 21 जून को हो रही है। परीक्षा के एडमिट कार्ड में अब अनियमितता की खबरें सामने आ रहीं हैं। NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे  एक छात्र अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब के परिवार ने दावा किया है कि उनका एग्जाम सेंटर अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की एक स्कूल में भेजा गया है। 

21 जून को ही परीक्षा होने वाली है और एग्जाम सेंटर अबू धाबी का दिखा रहा है। अब्दुल्लाह के पिता मोहम्मद तालिब ने बताया कि कल दोपहर 4 बजे एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें एग्जाम सेंटर अबू धाबी दिख रहा था। 

यह भी पढ़ें: 37 दिन में 13 छात्रों की खुदकुशी, NEET पेपर लीक की भेंट चढ़ने वाले छात्र कौन थे?

परेशान परिवार, एडमिट कार्ड पर दिखाया अबू धाबी

अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब का परिवार अब बेहद परेशान है। सेंटर अबू धाबी दिखा रहा है। परिवार को झटका इसलिए भी लगा क्योंकि उन्होंने ऐसा कोई विकल्प नहीं भरा था। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। 

 

 

अब आगे क्या होगा?

हेल्पलाइन वालों ने ईमेल भेजने को कहा। ईमेल भेजने के बाद उन्हें फोन आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

परिवार क्या कह रहा है?

अब्दुल्लाह मोहम्मद तालिब के परिवार ने बताया कि उन्होंने तीन जिलों के विकल्प दिए थे, लेकिन अब वे मांग कर रहे हैं कि अब्दुल्लाह का केंद्र नागपुर ही रखा जाए। छात्र इस खबर से बहुत सदमे में है।

यह भी पढ़ें: NEET 2026 के पेपर में ये कपड़े पहने तो नहीं मिलेगी एंट्री? NTA ने खुद बताया

रो-रोकर छात्र का हाल बेहाल

 शुक्रवार को वह रोता रहा और एग्जाम देने से मना कर रहा था। मां ने बहुत समझाया तो वह कुछ हद तक मान गया है। अगर मन बना तो वह परीक्षा देगा, वरना नहीं। परिवार ने यह भी कहा कि अब्दुल्लाह के पास पासपोर्ट भी नहीं है।

परीक्षा कब है?

परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा रही है। परीक्षा एक पाली में हो रही है। परीक्षा दिन में 2 बजे से शाम 5.15 तक चलेगी। 3 घंटे 15 मिनट लंबी इस परीक्षा की आंसर की भी एक सप्ताह के भीतर जारी हो सकता है।