logo

मूड

ट्रेंडिंग:

37 दिन में 13 छात्रों की खुदकुशी, NEET पेपर लीक की भेंट चढ़ने वाले छात्र कौन थे?

NEET पेपर लीक कांड के बाद अब तक 13 छात्र-छात्राओं ने खुदकुशी की है। सबने मरने की एक वजह बताई है NEET पेपर लीक। ये छात्र कौन थे,आइए जानते हैं।

 NEET

3 जून को हुई NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अलग-अलग घटनाओं में अब तक 13 छात्र-छात्राओं ने खुदकुशी की है। सभी छात्र 21 जून को दूसरी बार होने वाली परीक्षा में बैठने से पहले खुदकुशी कर बैठे। पेपर लीक के बाद छात्र भारी दबाव में थे, अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित थे। सबके सुसाइड नोट में एक जैसी बातें लिखी हैं।

राजस्थान से लेकर बिहार तक से ऐसे मामले सामने आए है। इंदौर में भी शुक्रवार को एक छात्रा ने NEET की वजह से खुदकुशी की है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इन छात्रों के परिवारों के लिए सरकार से 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। 

यह भी पढ़ें: NEET 2026 के पेपर में ये कपड़े पहने तो नहीं मिलेगी एंट्री? NTA ने खुद बताया

कहां, किस राज्य में किसने की खुदकुशी?

हरियाणा के हिसार में 22 साल के उमेश माली ने 15 जून को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने मई 3 को परीक्षा दी थी। उसने अपने पिता को बताया था कि परीक्षा बहुत अच्छी हुई है और अब कोई भी उसे रोक नहीं सकता।  उत्तराखंड के देहरादून के रिया कुमारी थापा ने 16 जून को खुदकुशी की। उन्होंने भी मौत की वजह NEET परीक्षा बताई। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि परीक्षा में सफल नहीं हो पा रही हैं, इसलिए मौत को चुन रहीं हैं। 
 
गोवा में 17 वर्षीय एक छात्र सैमुएल ने 12 मई को आत्महत्या कर ली। वह अच्छा एथलीट था। पुलिस को मिले नोट में उसने लिखा कि अब वह किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में नहीं बैठना चाहता।  गुजरात के अहमदाबाद में एक 17 वर्षीय एक लड़के ने 18 जून की आधी रात को छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह नीट के साथ-साथ फार्मेसी कोर्स के लिए भी अप्लाई किया था।

 

यह भी पढ़ें: टेलीग्राम पर रोक रहेगी जारी, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

कौन हैं जान गंवाने वाले लोग?

  • आवंतिका
  • आकांक्षा चतुर्वेदी
  • भाग्यश्री
  • रेणु मीणा
  • अनुकीर्तना
  • रिया कुमारी थापा
  • उमेश माली 
  • श‍िवानी यादव
  • कहान पटेल
  • ऋतिक मिश्रा
  • अंशिका पांडे
  • प्रदीप मेघवाल
  • सिद्धार्थ हेगड़े

यह भी पढ़ें: फंदे से लटकी मिली कारगिल योद्धा की बेटी, NEET की तैयारी में जुटी थी

तमिलनाडु के कोयंबटूर में 19 साल की अनुकीर्तना ने खुदकुशी कर ली। 17 जून को उनकी मौत हुई। उन्होंने 2 बार NEET की परीक्षा दी थी। मध्य प्रदेश के मऊगंज की 18 वर्षीय छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने 20 मई को आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने लिखा, 'मां-पापा, आप सोचते थे कि मैं डॉक्टर बनूंगी, लेकिन अब मेरे पास नीट दोबारा देने का साहस नहीं है।'

 

इंदौर की 19 वर्षीय छात्रा आवंतिका ने भी खुदकुशी की है। उत्तर प्रदेश में भी दो मामले सामने आए। एक 17 वर्षीय लड़की और एक 21 वर्षीय लड़के ने परीक्षा रद्द होने के बाद दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। 

Related Topic:#NEET

और पढ़ें