logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NEET 2026 के पेपर में ये कपड़े पहने तो नहीं मिलेगी एंट्री? NTA ने खुद बताया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी छात्रों को इन दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

NEET 2026

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नीट पेपर लीक के बाद अब 21 जून को होने वाली नीट यूजी पेपर के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सतर्क है। पेपर के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस बार भी तय पहनावा और एग्जाम सेंटर में ले जाने वाली वस्तुओं के नियमों का पालन करना होगा। नियमों का पालन नहीं करने पर एग्जाम सेंटर में एंट्री में देरी हो सकती है और कुछ मामलों में परीक्षा केंद्र में एंट्री भी नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए इन दिशा निर्देशों को जानना बहुत जरूरी है।

 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ कहा है कि एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा जांच, पहचान की जांच और अन्य प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए साधारण और हल्के कपड़े पहनकर पहुंचना जरूरी होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और समय से पहले ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। 

परीक्षा के दिन क्या पहनें?

अभ्यर्थियों को हल्के रंग के सामान्य कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। आधी बांह वाले कपड़े पहनना बेहतर माना गया है ताकि जांच प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके। बड़े बटन, भारी डिजाइन,एक्स्ट्रा लेयर वाले कपड़े और सजावटी कपड़े पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर उम्मीदवार इस तरह के कपड़े पहनेंगे तो उन्हें चेकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

परीक्षा के लिए हल्के कपड़े सबसे अच्छे माने गए हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर छात्र पूरी बाजू के कपड़े या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी आपको सेंटर पर जल्दी रिपोर्ट करना होगा क्योंकि चेकिंग में एक्स्ट्रा टाइम लग सकता है। लड़कियों को साधारण सूट, कुर्ती या हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। भारी कढ़ाई, फैशन वाले कपड़े और गहने पहनने से बचने की सलाह दी गई है। 

आस्थान से जुड़ी चीजें पहन सकते हैं?

छात्रों के मन में इस बात को लेकर सवाल हैं कि क्या आस्था से जुड़ी चीजों को पहना जा सकता है या नहीं? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने साफ कर दिया है कि  जो छात्र कोई धार्मिक प्रतीक, कलावा, पगड़ी, हिजाब या अपनी आस्था से जुड़ी चीजें पहनते हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की इजाजत होगी। हालांकि, ऐसे छात्रों को जल्दी परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा ताकि जांच के दौरान एक्स्ट्रा समय मिल सके। 

कौन से जूते पहन सकते हैं?

परीक्षा केंद्र में सामान्य चप्पल या कम ऊंचाई वाली सैंडल पहनने की अनुमति होगी। बंद जूते, ऊंची एड़ी और भारी जूते पहनकर आने से परेशानी हो सकती है और एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले चेकिंग हो सकती है। छात्रों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड और फोटो आईजी प्रूफ साथ रखना होगा। इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। इसके साथ ही पानी की बोतल ले जाने की इजाजत भी होगी लेकिन बोतल ट्रांसपेरेंट होनी चाहिए। 

क्या नहीं ले जा सकेंगे?

किसी भी प्रकार की घड़ी, धातु की वस्तुएं, गहने, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बेल्ट और एक्स्ट्रा सामान लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा जांच के दौरान ऐसे सामान मिलने पर एंट्री से रोका जा सकता है। किसी भी तरह की डाउट या जानकारी के लिए छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा से पहले एनटीए की ओर से जारी दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ लें। 

Related Topic:#NEET

और पढ़ें