logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फंदे से लटकी मिली कारगिल योद्धा की बेटी, NEET की तैयारी में जुटी थी

देहरादून में नीट-यूजी की तैयारी करने वाली छात्र ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवती ने किसी को अपने इस कदम के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

Riya Thapa

रिया थापा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 23 साल की युवती ने खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें 'आई लव यू मम्मी-पापा' लिखा है। युवती ने किसी को भी अपनी खुदकुशी का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। घटना देहरादून के चंद्रबनी इलाके की है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि छात्रा ने 12वीं 97% अंक लाकर अपने स्कूल में टॉप किया था।

 

परिजनों का कहना है कि बिटिया पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी। मृतक युवती की पहचान रिया कुमारी थापा के तौर पर हुई। रिया के पिता कारगिल युद्ध में भी हिस्सा ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि मां दोपहर का भोजन की खातिर रिया को बुलाने गई थी, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। परिवार ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो रिया का शव पंखे से लटका था।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने किया ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

'किसी की कोई गलती नहीं'

पुलिस का कहना है कि युवती के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें हिंदी में लिखा है, 'मैं आप सभी से प्यार करती हूं, मम्मी, पापा। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।'

 

यह भी पढ़ें: 'बंटवारा 1947' में सनी के किरदार से हटा पर्दा, बाकी कलाकारों के क्या रोल है?

12वीं में कॉलेज टॉप किया था

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अंकित कंदारी के मुताबिक रिया रात में पढ़ाई करती थी। सुबह आमतौर पर देर से उठती थी। बताया जा रहा है कि रिया नीट-यूजी की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। यह परीक्षा 21 जून को होनी है। इससे पहले उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया है। 12वीं में रिया ने 97 फीसद अंक हासिल करके स्कूल टॉप किया था।

 


और पढ़ें