सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर सामने आया है। फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। मेकर्स ने फिल्म से जुड़े कलाकारों का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में कलाकारों के ताकत, मासूमियत और अटूट जज्बे को दिखाया गया है। इन कलाकारों के पोस्टर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
'बंटवारा 1947' में सनी दओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल हैं। शबाना आजमी ने दुर्गावती देवी (माई) की भूमिका निभाई हैं। वहीं, सनी ने सिंकदर मिर्जा और प्रीती ने हमीदा बेगम का रोल प्ले किया है। पोस्टर में जरिए उन लोगों की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है बंटवारे के मुश्किल समय में हार नहीं मानी और साहस की मिसाल कायम की।
यह भी पढ़ें: 'सुसाइड सबसे बड़ा पाप है इसलिए मेडिटेशन जरूरी', संचिता की मौत पर बोले रवि किशन
कब रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'
इस फिल्म में 1947 के बंटवारे की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इस फिल्म के गीतों को ए. आर रहमान ने कंपोज किया है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।
सनी देओल एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके बेटे करण देओल भी हैं। बाप- बेटे की ऑन स्क्रीन को देखने का दर्शकों को इंतजार है। प्रीति जिंटा लंबे समय के बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'सुसाइड सबसे बड़ा पाप है इसलिए मेडिटेशन जरूरी', संचिता की मौत पर बोले रवि किशन
7 साल बाद साथ पर्दे पर दिखेंगे सनी और प्रीति
सनी और प्रीति ने साथ में 2 फिल्मों में काम किया है। 2018 में ऐक्शन कॉमेडी फिल्म भैयाजी सुपरहिट में साथ काम किया था। 7 साल बाद पर्दे पर दोनों साथ में नजर आएंगे। प्रीति ने शादी के बाद से फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। दर्शक उनके दमदार कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल उनकी फिल्म 'वाइब्स' भी रिलीज होगी जिसमें कुणाल खेमू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है।