टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके दोस्तों और परिवार का कहना है कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। वही टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम थी। उन्होंने 22 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत से परिवार टूट गया है। अब इस पूरे मामले पर अभिनेता और सांसद रवि किशन ने अपना रिएक्शन दिया है।
रवि किशन से पूछा गया कि आज कल के युवा बच्चे सुसाइड कर लेते हैं? आपको क्या लगता है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है इसका समाधान अध्यात्म और मेडिटेशन के बीच में है। संचिता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अपनी जान लेना सबसे बड़ा पाप है।
यह भी पढ़ें: ऐक्शन से भरपूर है 'अल्फा' का ट्रेलर, आलिया सीता बनकर बॉबी की लंका को लगाएंगी आग
रवि ने संचिता की मौत पर दिया रिएक्शन
रवि ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि अभी 22 साल की उम्र की अभिनेत्री ने सुसाइड कर लिया है। यह दुखद है। उन्होंने कहा, 'इसलिए मेडिटेशन जरूरी है, अधायत्म जरूरी है, पूजा पाठ जरूरी है, थोड़ी शक्तियां मिलती है, सुख दुख तो आते रहते हैं, वो आते रहेंगे। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो दुख नहीं है, चिंतन नहीं है जिसको लेकिन जिंदा भी रहना है।'
रवि ने आगे कहा, 'सुसाइड तो सबसे बड़ा पाप है। उस आत्मा को कभी मोक्ष ही नहीं मिलता है। जो भी आत्महत्या करते हैं, उसकी आत्मा यगी भटकती है क्योंकि उसने अपने निर्धारित समय पर प्राण नहीं त्यागा। पहले ही लिया तो वह आत्मा बनके, प्रेत-पिशाच बनक, यही घूमता है।'
यह भी पढ़ें: साउथ सिंगर M.G Sreekumar ने हिंदी फिल्मों में दी आवाज, लेकिन नहीं जानते हैं लोग
डिप्रेशन से जूझ रही थीं संचिता
संचिता की दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने बताया कि वह एंग्जाइटी और डिप्रेशन से जूझ रही थी। उन्होंने बताया कि संचिता को उनका को ऐक्टर उज्ज्वल शर्मा मानिसक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस वजह से संचिता ने टीवी शो साजन घर छोड़ने का फैसला लिया था। वहीं संचिता के पिता का भी यही कहना है कि उन्हें किसी बात के लिए परेशान किया जा रहा था। वह किसी बात को लेकर घुट रही थी। उसने हमें कुछ भी नहीं बताया कि वह किस बात को लेकर परेशान थी? मैं पुलिस, प्रशासन और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करता हूं।