logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऐक्शन से भरपूर है 'अल्फा' का ट्रेलर, आलिया सीता बनकर बॉबी की लंका को लगाएंगी आग

आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आलिया, बॉबी, अनिल और शरवरी वाघ धुआंधार ऐक्शन करते हुए नजर आए।

alia bhatt, bobby deol, anil kapoor

आलिया भट्ट, बॉबी देओल और अनिल कपूर, Photo Credit: Social media

वाईआरएफ (YRF) की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी वाघ और अनिल मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कुछ दिनों पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था जिसमें दिखाया गया था कि एक पिता अपनी बेटी को बचपन से ही मिशन अल्फा के लिए ट्रेनिंग दे रहा है। इस फिल्म में आलिया के पिता का रोल बॉबी देओल ने निभाया है।

 

मेकर्स ने ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक दिखाई है। ट्रेलर की शुरुआत आलिया के जन्म से होती हैं। बॉबी कहते हैं कि इसकी मां का जन्म जानकी था और इसे हम सीता बनावेंगे। फिर आलिया एक कहानी सुनाते हुए नजर आती हैं जिसमें वह कहती हैं, 'एक राक्षस था। घमंड उसका शस्त्र था। धोखे से वह राज करता था और झूठ से जीतता था। एक दिन वह राजकुमारी को अपने घर ले आया। इतिहास जानना है कि उसका अंत कैसे हुआ। इस बार सीता लंका आज खुद जलाने आई है।'

 

यह भी पढ़ें: साउथ सिंगर M.G Sreekumar ने हिंदी फिल्मों में दी आवाज, लेकिन नहीं जानते हैं लोग

ऐक्शन से भरपूर है 'अल्फा' का ट्रेलर

ट्रेलर में आगे दिखाया जाता है कि बॉबी देओल उसके पिता नहीं है। उसने अपने मिशन को पूरा करने के लिए आलिया को बचपन से ट्रेनिंग दी है। वह उससे कोई प्यार नहीं करता है। बॉबी ने फतेह नाम के विलेन का रोल प्ले किया है जिसे सिर्फ अपने मिशन अल्फा से मतलब है। अब सीता ही फतेह के मिशन अल्फा को खत्म करना चाहती है। इस मिशन में उसका साथ अनिल कपूर और शरवरी वाघ देते हैं। आखिर में ऋतिक रोशन की झलक दिखाई देती है लेकिन उनके किरदार पर सस्पेंस बना हुआ है।

 

 

यह भी पढ़ें: सोनू निगम के गर्दन की नस दब गई, भारी हुआ गला, फिर भी शो में करेंगे परफॉर्म

 

ट्रेलर में आलिया और शरवरी ने शानदार ऐक्शन सीन्स किए हैं।  इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अल्फा वाईआरएफ की 7वीं स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इससे पहले एक था टाइगर (2012), टाइगर जिंदा है (2017), वॉर (2019) , पठान (2023), टाइगर 3 (2023), वॉर 2 (2025) रिलीज हो चुके हैं।


और पढ़ें