ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अपने पहले गणतंत्र दिवस का आयोजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुरक्षा बल और सेना के जवान, करतब दिखाने के लिए तैयार हैं। इस साल का गणतंत्र दिवस परेड बहुत खास होने वाला है। भारत अपनी सैन्य क्षमता को नए अंदाज में दुनिया को दिखाने वाला है। पहली बार, पूरी परेड 'बैटल एरे फॉर्मेशन' में हो रही है। दर्शकों को लगेगा कि सेना युद्ध के लिए ही जा रही है। 

भारतीय सेना के जवान अपने हथियारों को उसी अदाज में आगे लेकर बढ़ेंगे, जैसे असली जंग में बढ़ते हैं। गणतंत्र दिवस की परेड में पहले टोही करने वाले हाई मोबिलिटी रेकी व्हीकल्स आएंगे, जिनमें ड्रोन, बैटलफील्ड सर्विलांस रडार और एंटी-टैंक मिसाइल होंगे। सेना के जवान इस दौरान अपना पराक्रम दिखाएंगे। विजय चौक से लेकर कर्तव्य पथ तक, दिल्ली की इस परेड पर दुनियाभर की नजरें टिकी होंगी।

भारत दिखाएगा अपनी सैन्य क्षमता 

पहले चरण के बाद जवान, टैंक जैसे T-90 और अर्जुन MBT, BMP-II, नाग मिसाइल सिस्टम, ATAGS, धनुष तोप, एयर डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल, ड्रोन, रोबोटिक डॉग्स, अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल्स, लाइट स्ट्राइक व्हीकल्स और लॉजिस्टिक्स व्हीकल्स लेकर आगे बढ़ेंगे। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR घने कोहरे में लिपटा, पहाड़ों पर बारिश से बढ़ सकती है सर्दी

Republic day parade
गणतंत्र दिवस पर अभ्यास परेड में हिस्सा लेते जवान। Photo Credit: PTI

जानवरों के काफिले में खास क्या होगा?

गणतंत्र दिवस की इस परेड में जानवरों का काफिला बेहद दिलचस्प होने वाला है। बैक्ट्रियन ऊंट पहले से ही सुर्खियों में है। परेज में अलग-अलग जानवरों का काफिला होगा, जिसे सेना इस्तेमाल करती है। लद्दाख का खूबसूरत घोड़ा, जिसे दुनिया जांस्कर पोनी के नाम से जानता है, वह भी काफिले की शान बढ़ाएगा। बैक्ट्रियन ऊंट और हैंडलर्स के साथ खूंखार कुत्ते भी परेड का हिस्सा हैं। 

भैरव कमांडों दिखाएंगे पराक्रम 

इन्फैंट्री कॉलम और नई बनी भैरव लाइट कमांडो बटालियन पहली बार परेड में नजर आएगी। भैरव बटालियन ऑपरेशन सिंदूर के बाद बनाई गई है और यह तेज, हाई-इम्पैक्ट ऑपरेशंस के लिए स्पेशल है।आकाश में फ्लाईपास्ट भी धमाकेदार होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें: GDP की जगह NDP लाने की है तैयारी, क्या बदल जाएगा?

आसमान में मंडराएंगे राफेल-LCH प्रंचड जैसे विमान

राफेल, सु-30, अपाचे, LCH प्रचंड, ALH ध्रुव, Mi-17 जैसे हेलीकॉप्टर और विमान अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ेंगे। कुल 18 मार्चिंग कॉन्टिंजेंट्स और 13 बैंड्स हिस्सा लेंगे। इस साल का थीम' वंदे मातरम के 150 साल'है। पूरी परेड में स्वदेशी हथियारों की झलक देखने को मिलेगी। 

कहां देख सकते हैं रिपब्लिक डे परेड?

अगर आप रिपब्लिक डे परेड देखना चाहते हैं तो आप जंतर-मंतर, संसद भवन रिसेप्शन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर टिक खरीद सकते हैं। आप गणतंत्र दिवस की टिकटें रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल aamantran.mod.gov.in पर भी खरीदी जा सकती हैं।