भारत और अमेरिका के रिश्ते इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के ऊपर पहले भारी-भरकम टैरिफ लगाकार और अब ट्रेड डील को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं, जिसका भारत सरकार संतुलित जवाब दे रही है। इन सबके बीच भारत कूटनीति का भी सहारा ले रहा है। दरअसल, सोमवार को अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल हुए।

 

इस कार्यक्रम में पीयूष गोयल ने व्यापार और अमेरिका के क्रिकेट पर बात की। उन्होंने क्रिकेट और व्यापार को जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ को 'शून्य' कर दिया होता तो शायद टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में अमेरिका की टीम भारत को हरा देती। गोयल के इस बयान के बाद सर्जियो गोर और वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।  

 

यह भी पढ़ें: भारत रूस से तेल खरीदेगा? विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने बताया देश हित में प्लान

भारत-अमेरिका टी20 मुकाबला

दरअसल हाल ही में खेले गए भारत-अमेरिका टी20 मुकाबले में अमेरिकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बेहतर खेल का प्रदर्शन किया था। हालांकि अमेरिका मैच नहीं जीत पाई थी और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाए थे। भारत ने उसे जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया था। अमेरिकी टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की सभी ने तारीफ की थी। 

 

 

 

पीयूष गोयल की कुटनीति

इसी कड़ी में मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि जिस देश ने हाल ही में क्रिकेट खेलना शुरू किया है उसके लिए यह प्रदर्शन शानदार है। उन्होंने यह भी बताया कि मैच के दौरान राजदूत गौर भी मौजूद थे और उन्होंने मैच के परिणाम को लेकर एक दिलचस्प टिप्पणी की थी, जिसका जवाब गोयल ने दिया।

 

 

 

 

पीयूष गोयल ने कहा, 'अमेरिका भले ही T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ न जीता हो, लेकिन मुझे कहना होगा, एक ऐसे देश के लिए जिसने हाल ही में क्रिकेट खेलना शुरू किया हो और कुछ साल पहले क्रिकेट से शुरुआत की, ऐसे में उनकी परफॉर्मेंस शानदार थी।'

 

यह भी पढ़ें: नरवणे की अप्रकाशित किताब लीक कैसे हुई? FIR दर्ज; क्या राहुल तक पहुंचेगी जांच

सर्जियो के सामने कही बात

पीयूष गोयल ने आगे कहा, 'सर्जियो मैच देखने के लिए ग्राउंड में मौजूद थे। सर्जियो ने एक बहुत जरूरी बात बताई- अमेरिका मैच 18% से हार गया और मैंने उनसे एक बहुत ही विनम्र रिक्वेस्ट की कि अगर आपने रेसिप्रोकल टैरिफ जीरो कर दिया होता, तो शायद आप मैच जीत जाते। मैं सच में अमेरिकी क्रिकेट टीम के शानदार परफॉर्मेंस से हैरान था।'

 

मंत्री पीयूष गोयल की इस टिप्पणी ने कूटनीतिक कार्यक्रम को और रोचक बना दिया. उन्होंने यह भी कहा कि खेल और व्यापार दोनों देशों को जोड़ने का मजबूत माध्यम बन सकते हैं।