हिंदू धर्म में कोई भी मांगलिक कार्य करने से पहले वैदिक पंचांग में दिए गए शुभ मुहूर्त की जांच की जाती है और इसके बाद तिथि निर्धारित की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि शूभ मुहूर्त में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान या मांगलिक कार्य करने से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही ऐसी मान्यता भी है कि शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान करने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  

 

जल्द ही अप्रैल 2025 महीना शुरू होने जा रहा है और इस महीने में कई शुभ मुहूर्त और योग हैं, जो विभिन्न मांगलिक कार्यों के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। जानते हैं अप्रैल 2025 में शुभ विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश मुहूर्त और अन्य शुभ तिथियों की जानकारी।

खरमास के बाद शुभ कार्य कब होंगे शुरू?

हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करने से खरमास की अवधि 14 मार्च 2025 को शुरू हुई थी, जो 13 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी। इस अवधि में शुभ कार्यों पर रोक होती है। ऐसे में 14 अप्रैल 2025 से विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य फिर शुरू हो जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'ॐ नमः शिवाय' : पंचाक्षर मंत्र का अर्थ, प्रभाव और लाभ जानें

अप्रैल 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त:

अप्रैल माह में विवाह के लिए निम्नलिखित तिथियां शुभ मानी गई हैं:​

  • 14 अप्रैल, सोमवार: रात्रि 10:39 बजे से 15 अप्रैल, रात्रि 12:13 बजे तक।​
  • 16 अप्रैल, बुधवार: रात्रि 12:19 बजे से 17 अप्रैल, सुबह 5:54 बजे तक।​
  • 18 अप्रैल, शुक्रवार: रात्रि 1:04 बजे से 19 अप्रैल, सुबह 5:52 बजे तक।​
  • 19 अप्रैल, शनिवार: सुबह 5:52 बजे से सुबह 10:21 बजे तक।​
  • 20 अप्रैल, रविवार: सुबह 11:48 बजे से 21 अप्रैल, सुबह 5:50 बजे तक।​
  • 21 अप्रैल, सोमवार: सुबह 5:50 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक।​
  • 25 अप्रैल, शुक्रवार: सुबह 8:53 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक।​
  • 29 अप्रैल, मंगलवार: शाम 6:47 बजे से 30 अप्रैल, सुबह 5:41 बजे तक।​
  • 30 अप्रैल, बुधवार: सुबह 5:41 बजे से दोपहर 12:02 बजे तक।​
  • विशेष रूप से, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व है, जिसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है यानी इस दिन बिना पंचांग देखे विवाह किया जा सकता है। ​

अप्रैल 2025 में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त:

अप्रैल माह में गृह प्रवेश के लिए एक शुभ मुहूर्त उपलब्ध है:​

  • 30 अप्रैल, बुधवार: सुबह 5:41 बजे से दोपहर 2:12 बजे तक।

अप्रैल 2025 में नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त:

  • 2 अप्रैल, बुधवार – सुबह 5:17 से 10:48 तक (कृतिका नक्षत्र)
  • 7 अप्रैल, सोमवार – सुबह 8:33 से दोपहर 12:43 तक (पुनर्वसु नक्षत्र)
  • 20 अप्रैल, रविवार – सुबह 9:37 से दोपहर 12:18 तक (पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र)
  • 28 अप्रैल, सोमवार – सुबह 9:06 से दोपहर 1:41 तक (भरणी नक्षत्र)

यह भी पढ़ें: श्री यंत्र से महामृत्युंजय तक, जानें इनका प्रभाव और कुछ खास बातें

अप्रैल 2025 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त:

  • 2 अप्रैल, बुधवार: सुबह 08:49 बजे से 3 अप्रैल, सुबह 06:09 बजे तक। (नक्षत्र: रोहिणी)
  • 3 अप्रैल, गुरुवार: सुबह 06:09 बजे से रात 09:41 बजे तक। (नक्षत्र: मृगशिरा)
  • 6 अप्रैल, रविवार: शाम 07:22 बजे से 7 अप्रैल, सुबह 06:04 बजे तक। (नक्षत्र: पुनर्वसू)
  • 7 अप्रैल, सोमवार: सुबह 06:04 बजे से सुबह 06:25 बजे तक। (नक्षत्र: आश्लेषा, पुनर्वसू)
  • 13 अप्रैल, रविवार: सुबह 05:58 बजे से 14 अप्रैल, सुबह 05:57 बजे तक। (नक्षत्र: चित्रा, स्वाति)
  • 14 अप्रैल, सोमवार: सुबह 05:57 बजे से सुबह 08:25 बजे तक। (नक्षत्र: स्वाति)
  • 16 अप्रैल, बुधवार: सुबह 05:55 बजे से दोपहर 01:16 बजे तक। (नक्षत्र: अनुराधा)
  • 21 अप्रैल, सोमवार: दोपहर 12:37 बजे से शाम 06:58 बजे तक। (नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा)
  • 23 अप्रैल, बुधवार: सुबह 05:48 बजे से 24 अप्रैल, सुबह 05:47 बजे तक। (नक्षत्र: धनिष्ठा, शतभिषा)
  • 24 अप्रैल, गुरुवार: सुबह 05:47 बजे से सुबह 10:49 बजे तक। (नक्षत्र: शतभिषा)
  • 30 अप्रैल, बुधवार: सुबह 05:41 बजे से दोपहर 02:12 बजे तक। (नक्षत्र: रोहिणी)

Disclaimer- यहां दी गई सभी जानकारी पंचांग पर आधारित हैं।