देशभर में देवी आदिशक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि चल रहा है। ऐसे में देवी बगलामुखी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। महाविद्याओं में आठवां स्वरूप मानी जाने वाली मां बगलामुखी को पीताम्बरा देवी भी कहा जाता है। मान्यता है कि जब प्रलय का संकट आया था, तब विष्णु भगवान ने शक्ति का आह्वान किया और उसी समय मां बगलामुखी प्रकट हुईं थी। मान्यता के अनुसार, देवी ने सृष्टि को स्थिर करके संकट का अंत किया था।

 

देवी बगलामुखी को शत्रु नाशिनी और वाणी को स्थिर करने वाली देवी माना जाता है। कहा जाता है कि देवी की उपासना से शत्रुओं की बुद्धि खत्म हो जाती है, जिससे वे नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं। यही वजह है कि न्यायालयीन मामलों, विवादों और राजनीतिक बाधाओं से जूझ रहे लोग विशेष रूप से देवी बगलामुखी की साधना करते हैं। अलग-अलग समस्याओं के लिए देवी बगलामुखी की उपासना के लिए विशेष मंत्र बताए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: दशहरे के दिन नहीं जलाया जाता रावण, इन जगहों पर होती है पूजा

देवी बगलामुखी का विशेष मंत्र 

ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम: 
 
इस मंत्र का जप करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।   

देवी बगलामुखी का भयनाशक मंत्र

अगर आप किसी भी व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति से डरते हैं और अज्ञात डर हमेशा आप पर हावी रहता है, तो देवी के भय नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए।
 
ॐ ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हर: 
 
पीले रंग के कपड़े और हल्दी की गांठें देवी को अर्पित करें।
 
फूल,अक्षत,धूप दीप से पूजन करें।
 
रुद्राक्ष की माला से 6 माला का मंत्र जप करें।
 
मंत्र जप के समय दक्षिण दिशा की तरफ मुंह रखें।

 

यह भी पढ़ें: दशहरा 2025: कब और कैसे करना है पूजन? जानें वैदिक मुहूर्त

देवी बगलामुखी का शत्रु नाशक मंत्र

अगर शत्रुओं नें जीना हराम कर रखा हो, कोर्ट कचहरी पुलिस के चक्करों से तंग हो गए हों, शत्रु चैन से जीने न दे रहे हों और आपको परेशान कर रहे हैं, तो देवी के शत्रु नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए।
 
ॐ बगलामुखी देव्यै ह्लीं ह्रीं क्लीं शत्रु नाशं कुरु
 
नारियल काले कपड़े में लपेट कर बगलामुखी देवी को अर्पित करें
 
मू‍र्ति या चित्र के सामने गुगुल की धूनी जलाएं। 
 
रुद्राक्ष की माला से 5 माला का मंत्र जप करें। 
 
मंत्र जाप के समय पश्चिम दिशा की तरफ मुंह रखें।

देवी बगलामुखी का जादू-टोना नाशक मंत्र

अगर आपको लगता है कि आप किसी बाधा से पीड़ित हैं, नजर जादू टोना या तंत्र मंत्र आपके जीवन में आपको परेशान कर रहा है, आप उन्नति ही नहीं कर पा रहे हों, तब देवी के तंत्र बाधानाशक मंत्र का जाप करना चाहिए।
 
ॐ ह्लीं श्रीं ह्लीं पीताम्बरे तंत्र बाधां नाशय नाशय
 
आटे के तीन दिये देशी डालकर जलाएं।
 
कपूर से देवी की आरती करें।
 
रुद्राक्ष की माला से 7 माला का मंत्र जप करें।
 
मंत्र जाप के समय दक्षिण की तरफ मुंह रखें।