दुनिया भर में कई ऐसी परंपराएं और रिवाज हैं, जो सुनने में बहुत अजीब लगते हैं। इनमें से कुछ तो इतने हैरान करने वाले होते हैं कि उन पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है। फिर भी, इन परंपराओं को लोग पूरी आस्था और सम्मान के साथ निभाते हैं। ये रिवाज चाहे जितने भी अजीब क्यों न लगें लेकिन उन्हें निभाना कई जगहों पर एक जरूरी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी माना जाता है। लोग मानते हैं कि ये परंपराएं उनके बुजुर्गों की दी हुई धरोहर हैं और इन्हें निभाना उनकी संस्कृति और पहचान को बचाए रखने का तरीका है इसलिए आज भी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोग इन अनोखी परंपराओं को पूरी श्रद्धा और जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: जापान में पेनिस परेड क्यों निकाली जाती है? बड़ा रोचक है किस्सा

बच्चों को पिलाया जाता है सीमेन

पापुआ न्यू गिनी में एक सांबिया नाम की जनजाति रहती है, जिसके एक बेहद अजीब और चौंकाने वाले रिवाज के बारे में सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। इस जनजाति में यह मान्यता है कि अगर लड़कों को मजबूत और साहसी योद्धा बनाना है, तो उन्हें बचपन से ही खास तरह की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसी परंपरा के तहत, जब बच्चे कुछ साल के हो जाते हैं, तो उन्हें वीर्य (सीमेन) पीने के लिए मजबूर किया जाता है।

 

ऐसा करने से क्या होता है?

सांबिया जनजाति का विश्वास है कि ऐसा करने से लड़कों के अंदर ताकत, मर्दानगी और योद्धा जैसे गुण पैदा होते हैं। उनका मानना है कि इससे शरीर मजबूत होता है और वे भविष्य में एक सशक्त योद्धा बनते हैं। हालांकि, यह परंपरा बाहर से देखने वालों को बहुत ही अजीब और उल्टी कर देने जैसी लग सकती है लेकिन इस जनजाति के लोग इसे अपनी परंपरा और संस्कृति का जरूरी हिस्सा मानते हैं और पीढ़ियों से इसका पालन करते आ रहे हैं। बता दें कि सांबिया जनजाति में लड़के जैसे ही प्यूबर्टी हिट करते है तभी उन्हें महिलाओं से दूर कर दिया जाता है। इस जनजाति के बच्चों को पुरुषों के पास रखा जाता है और अगले 10 साल तक अपने से बड़े पुरुषों का सीमेन पीना पड़ता है। 

 

यह भी पढ़ें: जर्मनी में शादी से पहले तोड़ते हैं बर्तन, दूल्हा-दुल्हन करते हैं सफाई

कौन है सांबिया जनजाति?

सांबिया जनजाति पापुआ न्यू गिनी के पूर्वी हाइलैंड्स इलाके में रहने वाला एक आदिवासी समुदाय है। यह जनजाति अपनी अलग परंपराओं और रिवाजों के लिए जानी जाती है, खासकर उन रस्मों के लिए जो लड़कों को पुरुष और योद्धा बनाने से जुड़ी होती हैं। सांबिया लोग खेती और शिकार जैसे कामों पर निर्भर रहते हैं। उनके समाज में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग भूमिकाएं तय होती हैं।