logo

ट्रेंडिंग:

जर्मनी में शादी से पहले तोड़ते हैं बर्तन, दूल्हा-दुल्हन करते हैं सफाई

जर्मनी में शादी से एक रात पहले एक खास परंपरा निभाई जाती है, जिसमें मेहमान जानबूझकर बर्तन तोड़ते हैं। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन मिलकर उन टूटे हुए बर्तनों को साफ करते हैं।

Polterabend German wedding tradition

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: LinkedIn

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मान लीजिए, शादी से पहले की रात मेहमान दूल्हा-दुल्हन के घर इकट्टा होते हैं। वे पुरानी प्लेट्स या कटोरियां लाते हैं और एक-एक करके उन्हें जमीन पर फेंककर तोड़ते हैं। हर बार बर्तन टूटने पर लोग हंसते हैं और तालियां बजाते हैं। फिर दूल्हा-दुल्हन झाड़ू और डस्टपैन लेकर टूटे टुकड़ों को साफ करते हैं। यह सब सुनने में मजेदार लग रहा है ना? यह परंपरा जर्मनी में होती है, जिसे पोल्टरबेंड (Polterabend) कहते हैं। यह परंपरा शादी से पहले की रात या शादी के दिन निभाई जाती है।हालांकि, आजकल कुछ लोग इस परंपरा को थोड़ा बदलकर केवल मस्ती के लिए करते हैं। कई बार बर्तनों की जगह कागज या हल्की चीजें तोड़ी जाती हैं, ताकि सफाई आसान हो। यह परंपरा जर्मन शादियों को और भी खास और हंसी-खुशी से भरा बनाती है। 

 

क्या होता है?

शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन के घर या आयोजन स्थल पर चीनी मिट्टी के बर्तन, जैसे प्लेट, कटोरी, या ग्लास लाते हैं। इन बर्तनों को जमीन पर पटककर तोड़ा जाता है। यह सब हंसी-मजाक और उत्सव के माहौल में होता है। इसके बाद, दूल्हा और दुल्हन को मिलकर टूटे हुए बर्तनों की सफाई करनी होती है। 

 

यह भी पढ़ें: 2000 दिन का व्रत रखकर खुद को ममी क्यों बना लेते थे जापान के लोग?

इसका मतलब क्या है?

माना जाता है कि बर्तन तोड़ने से बुरी आत्माएं दूर रहती हैं और जोड़े को सौभाग्य मिलता है। सफाई का काम दूल्हा और दुल्हन मिलकर करते हैं, जो यह दर्शाता है कि वे अपनी नई जिंदगी में एक-दूसरे का साथ देंगे और चुनौतियों का सामना मिलकर करेंगे। यह परंपरा शादी के उत्सव को और मजेदार बनाती हैं क्योंकि मेहमान और जोड़ा मिलकर मस्ती करते हैं। 

 

इस परंपरा की खास बातें क्या?

यह परंपरा ज्यादातर जर्मनी के ग्रामीण इलाकों और कुछ शहरों में देखी जाती है। बर्तन तोड़ने के बाद जोर-जोर से शोर मचाया जाता है, ताकि माहौल अच्छा बना रहे। इस दौरान लोहे या स्टील के बर्तन नहीं तोड़े जाते, क्योंकि यह अशुभ माना जाता है। केवल चीनी-मिट्टी या कांच के बर्तन ही तोड़े जाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: शव से शादी! इन देशों में आज भी जिंदा ये परंपरा; 18 लाख में बिकती लाश

कहां-कहां होती है ये परंपरा?

ग्रीस में शादी के दौरान या सगाई के मौके पर प्लेट तोड़ने की परंपरा है। मेहमान चीनी-मिट्टी की प्लेट्स को जमीन पर फेंककर तोड़ते हैं।

इटली के कुछ हिस्सों, खासकर दक्षिणी क्षेत्रों में, शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन पुराने बर्तन, कांच, या चीनी-मिट्टी की चीजें तोड़ते हैं।

चेक शादियों में एक रिवाज है जिसमें शादी के रिसेप्शन के दौरान मेहमान चीनी-मिट्टी के बर्तन तोड़ते हैं। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन मिलकर सफाई करते हैं।

मेक्सिको की कुछ शादियों में, खासकर पारंपरिक समुदायों में, मिट्टी के बर्तन तोड़ने का रिवाज है। यह आमतौर पर उत्सव के दौरान होता है।

भारत के कुछ समुदायों, जैसे गुजराती और राजस्थानी, में शादी के दौरान मिट्टी के बर्तन (जैसे घड़ा या मटकी) तोड़ने की परंपरा है। यह आमतौर पर दूल्हा या दुल्हन के परिवार द्वारा किया जाता है।

Related Topic:#Weird Traditions

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap