टीम इंडिया ने पहले 3 टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को आसानी से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद चौथे मुकाबले में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में प्रयोग करते हुए नंबर-7 पर हर्षित राणा के साथ उतरी। यानी एक बल्लेबाज कम खिलाया गया। ईशान किशन को निगल के कारण बाहर बिठाकर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया था। न्यूजीलैंड ने इसका फायदा उठाया और 215 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद मेजबान टीम को 165 रन पर ही समेट दिया। उसे 50 रन से मनोबल बढ़ाने वाली जीत मिली। 

 

कीवी टीम भले ही सीरीज हार चुकी है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह जीत उसका हौसला बढ़ाएगी। अब पांचवें टी20 में फिन एलन की वापसी से वह और मजबूत हो गई है। विस्फोटक ओपनर फिन एलन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में तहलका मचाकर आ रहे हैं। उन्होंने पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए 11 पारियों 42 की औसत और 184.18 के स्ट्राइक रेट से 466 रन बनाए थे।

 

एलन के आने से डेवोन कॉनवे को बाहर बैठाया जा सकता है। भारतीय टीम भी संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को खिलाने पर विचार कर सकती है। आइए पांचवें मैच से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन का आखिरी मौका, अक्षर करेंगे वापसी! पांचवें T20 में क्या होगा?

कहां होगा IND बनाम NZ पांचवां टी20? 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा IND बनाम NZ पांचवां टी20?

भारत-न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले सिक्का उछलेगा। यानी 6:30 बजे टॉस होगा।

टीवी पर कहां दिखेगा IND बनाम NZ पांचवां टी20?

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पांचवें टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर इस मुकाबले का मुफ्त में मजा डीडी फ्री डिश पर उठाया जा सकता है। इसके लिए डीडी स्पोर्ट्स चैनल ट्यून करना होगा।

मोबाईल पर कैसे देखें IND बनाम NZ पांचवां टी20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप्प और वेबसाइट पर होगी। मोबाईल पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार ऐप्प पर जाना होगा।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली का इंस्टा अकाउंट फिर एक्टिव, वजह पर अब भी सस्पेंस बरकरार

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती


न्यूजीलैंड - फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स/जिमी नीशम, माइकल ब्रैसवेल/ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन/मैट हेनरी, जैकब डफी