ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर से संदेह के बादल छंट गए हैं। वर्ल्ड क्रिकेट की गवर्निं बॉडी (ICC) की सख्ती के बाद पाकिस्तान इस मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ICC के दो अधिकारी इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी रविवार (8 फरवरी) की सुबह लाहौर पहुंचे थे। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अधिकारियों से मीटिंग की, जिसके बाद PCB ने पाकट टीम को ग्रीन सिग्नल देने का मन बना लिया है।

नहीं चली पाकिस्तान की मनमानी

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच को बायकॉट करने का फैसला किया था। पाकिस्तान की सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति दी थी लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरने से मना किया था। इसके बाद ICC ने बयान जारी करते हुए कहा था कि अगर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया तो उसे दुरगामी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दी करारी शिकस्त, टिम साइफर्ट की तूफानी फिफ्टी

 

ICC ने जब चेतावनी दी तो PCB ने 'Force Majeure' क्लॉज लागू करने की मांग की थी। 'Forec Majeure' क्लॉज के तहत पाकिस्तान आर्थिक नुकसान या संभावित बैन से बच सकता था। हालांकि यह क्लॉज तब लागू होता है, जब युद्ध, प्राकृतिक आपदा या सार्वजनिक आपातकाल जैसी स्थितियों के कारण कोई टीम मैच से खेलने से पीछे हटी हो। राजनीतिक कारणों से लिए गए फैसले पर यह क्लॉज लागू नहीं होता। 

 

ICC ने पाकिस्तान को यही स्पष्ट करने के लिए कहा था कि भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने से इनकार को सही ठहराने के लिए 'Forec Majeure' क्लॉज कैसे लागू किया जा सकता है। ICC ने पाकिस्तानी बोर्ड से पूछा था कि जब पाक टीम सरकार के निर्देशों के तहत पूरे टूर्नामेंट में बाकी मैच खेलने को तैयार है, तो सिर्फ एक मुकाबले से हटने का फैसला कैसे जायज ठहराया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान इसे साबित करने में नाकाम रहा और वह भारत के साथ खेलने के लिए राजी हो गया है।

 

यह भी पढ़ें: सूर्या ने पहले विराट कोहली की तरह संभाला मोर्चा, फिर तोड़ दिया उन्हीं का रिकॉर्ड

बांग्लादेश के साथ 'भाईचारा' दिखा रहा था पाकिस्तान

बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से निकाले जाने के कारण पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से इनकार किया था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा था बांग्लादेश का साथ देने के लिए पाक टीम भारत से नहीं खेलेगी। हालांकि जब ICC ने सख्ती दिखाई और उसकी चालबाजी पकड़ी, तब पाकिस्तान को घुटनों पर आना ही पड़ा।