logo

ट्रेंडिंग:

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दी करारी शिकस्त, टिम साइफर्ट की तूफानी फिफ्टी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने 183 रन का टारगेट सेट किया था, जिसे कीवी टीम ने 13 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।

Tim Seifert

टिम साइफर्ट, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच रविवार (8 फरवरी) को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला गया। इस मुकाबले में कीवी टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर की। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे ओवर में ही फॉर्म में चल रहे फिन एलन और रचिन रवींद्र के विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद उसने 17.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज की।

 

न्यूजीलैंड की जीत में टिम साइफर्ट स्टार रहे। ओपनर और विकेटकीपर साइफर्ट ने 42 गेंद में 65 रन की पारी खेल कीवी टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। उन्हें ग्लेन फिलिप्स का भी अच्छा साथ मिला। फिलिप्स ने 25 गेंद में 42 रन जड़े। साइफर्ट-फिलिप्स के आउट होने के बाद मार्क चैपमैन (17 गेंद में 28 रन), डेरिल मिचेल (14 गेंद में नाबाद 25 रन) और मिचेल सैंटनर (8 गेंद में 17 रन) के उपयोगी योगदान से न्यूजीलैंड ने 13 गेंद बाकी रहते टारगेट हासिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: सूर्या ने पहले विराट कोहली की तरह संभाला मोर्चा, फिर तोड़ दिया उन्हीं का रिकॉर्ड

पेसर्स ने फेरा नईब की मेहनत पर पानी

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पावरप्ले में दोनों ओपनर्स रहमानुल्लाह गुरबाज (27) और इब्राहिम जादरान (10) के विकेट खो दिए थे। नंबर-3 पर उतरे गुलबदीन नईब ने 35 गेंद में ताबड़ोतड़ 63 रन ठोक बड़े स्कोर की नींव रखी। उनके अलावा दरविश रसूली और अजमतुल्लाह ओमरजई ने भी 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अफगानिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। 

 

मुजीब उर रहमान ने दूसरे ओवर में 2 गेंद में 2 विकेट लेकर उसे गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत भी दिलाई लेकिन उसके तेज गेंदबाज असरदार नहीं रहे, जिसके चलते कीवी टीम ने आसानी से रन बनाए। फजलहक फारूकी ने 2 ओवर में 25 रन दिए। पेस बाॉलिंग ऑलराउंडर ओमरजई ने 3.5 ओवर में 40 रन खर्चते हुए 1 विकेट चटकाया। जियाउर्रहमान ने 3 ओवर में 33 रन लुटाए। कप्तान राशिद खान भी उतना असर नहीं डाल पाए।

 

यह भी पढ़ें: पहले मैच में ही निकली धुरंधर बल्लेबाजों की हवा, T20 WC में दूसरी बार हुआ ऐसा हाल

अफगानिस्तान की मुश्किलें बढ़ी

ग्रुप-डी का यह पहला ही मुकाबला था लेकिन अफगानिस्तान के लिए अब मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि उसे सुपर-8 में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका को हराना होगा। पिछले एडिशन की फाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड से भी मजबूत माना जा रहा है। ऐसे में साउथ अफ्रीकी चुनौती से पार पाना अफगानिस्तान के लिए आसान नहीं होगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap