logo

ट्रेंडिंग:

पहले मैच में ही निकली धुरंधर बल्लेबाजों की हवा, T20 WC में दूसरी बार हुआ ऐसा हाल

अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 4 विकेट खो दिए। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे गोल्डन डक पर आउट हुए।

Tilak Varma T20 World Cup

शॉट खेलते तिलक वर्मा, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करने उतरी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब अमेरिकी टीम ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया तो यह चर्चा होने लगी कि क्या मेजबान टीम 300 रन के आंकड़े को छू सकती है? टीम इंडिया में विस्फोटक बल्लेबाजी की फौज को देखते हुए लोगों का ऐसा सोचना लाजिमी था लेकिन जब मैच शुरू हुआ, तब सारी कहानी ही बदल गई।

 

मुंबई में जन्मे सौरभ नेत्रवलकर ने पहले ही ओवर में ईशान किशन को खासा परेशान किया। नेत्रवलकर जिस तरह से गेंद को लहरा रहे थे, उसे खेलना ईशान के लिए मुश्किल साबित हो रहा था। ईशान ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर दबाव कम किया। अब बारी अभिषेक शर्मा की थी। अभिषेक ने दूसरा ओवर लेकर अली खान की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया,जो सीधे डीप कवर के हाथों में चली गई। वह गोल्डन डक पर आउट हुए।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने पोस्ट की फोटो, कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा कि भावुक हुए लोग

टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार हुआ ऐसा हाल

अभिषेक के जाने के बाद ईशान ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और भारत को 5 ओवर का खेल खत्म होने तक 44/1 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इस बीच ईशान को एक जीवनदान भी मिला। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हो रही थी लेकिन शेडली वैन शाल्कविक ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान (16 गेंद में 20 रन) का विकेट लेकर उसे तगड़ा झटका दे दिया। साउथ अफ्रीका से आने वाले इस तेज गेंदबाज ने इसके बाद पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा (16 गेंद में 25 रन) को भी विकेट ले लिया।

 

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने काउंटर अटैक करने के लिए शिवम दुबे को पांचवें नंबर पर भेजा। मगर यह दांव भी उल्टा पड़ गया। शेडली वैन शाल्कविक ने शिवम दुबे (0) को धीमी गेंद पर फंसाकर विकेट के साथ ओवर खत्म की। दर्शकों को कुछ समझ आता तब तक भारतीय टीम को 46 रन पर 4 झटके लग चुके थे। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने दूसरी बार पावरप्ले में 4 विकेट खोए।

 

यह भी पढ़ें: जिस रिकॉर्ड पर घमंड कर रहा था पाकिस्तान, वैभव सूर्यवंशी ने उसे ही तोड़ दिया

 

इससे पहले 2016 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 6 ओवर के अंदर 4 बल्लेबाजों को गंवा दिए थे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली वह टीम इंडिया नागपुर में 126 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पावरप्ले में 29/4 के स्कोर तक ही पहुंच पाई थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम की पूरी पारी महज 79 रन पर ही सिमट गई। यहां वानखेड़े स्टेडियम में देखना होगा भारतीय टीम कहां तक पहुंच पाती है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap