logo

ट्रेंडिंग:

जिस रिकॉर्ड पर घमंड कर रहा था पाकिस्तान, वैभव सूर्यवंशी ने उसे ही तोड़ दिया

विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 80 गेंद में 175 रन ठोक दिए। वैभव ने अपनी इस धमाकेदार पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Vaibhav Suryavanshi U19 WC Final

फाइनल में अपनी 175 रन की पारी के दौरान शॉट खेलते वैभ सूर्यवंशी, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

वैभव सूर्यवंशी ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में हैरतअंगेज पारी खेली है। 14 साल के वैभव ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई करते हुए 80 गेंद में 175 रन जड़ दिए। वैभव ने अपनी इस पारी में 15 चौके और 15 छक्के उड़ाए। उन्होंने इस धमाकेदार पारी के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। समीर मिन्हास ने कुछ ही दिनों पहले अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ 172 रन की पारी खेली थी, जो यूथ ODI के नॉकआउट मैच में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड था। 

 

वैभव ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इतना ही नहीं वैभव की यह पारी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में खेली गई सबसे बड़ी पारी बन गई है। इस मामले में वैभव ने अलिसा हीली का रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज हीली ने 2022 महिला ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 170 रन बनाए थे।

 

यह भी पढ़ें: हर्षित राणा T20 वर्ल्ड कप से बाहर? सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी

वैभव ने अपने रिकॉर्ड्स को भी नहीं छोड़ा

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव ने 71 गेंद में 150 रन का आंकड़ा छू लिया था। यह यूथ ODI में सबसे तेज 150 रन का नया रिकॉर्ड है। वैभव ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा, जो उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में UAE के खिलाफ 84 गेंद में बनाया था। वैभव ने UAE के खिलाफ 14 छक्के लगाए थे। यह किसी एक यूथ ODI मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड था। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 छक्के लगाकर इसे भी ध्वस्त कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में भारत का बुरा हाल क्यों? चीन ने फिर मारी बाजी

कोई नहीं वैभव की टक्कर में...

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI में 25 पारियों में 110 छक्के लगा दिए हैं। इस मामले में उनके आस-पास भी कोई नहीं है। दूसरे नंबर पर मौजूद जवाद अबरार (55) पर उन्होंने दोगुनी बढ़त हासिल कर ली है। वैभव ने इन 110 छक्कों में से 30 छक्के इस अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगाए हैं। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने डेवाल्ड ब्रेविस और फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों के नाम 18-18 छक्के थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap