इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर 45 में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने है। दोनों टीमों की टक्कर आज (27 अप्रैल) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। MI और LSG फिलहाल 10-10 पॉइंट्स के साथ टेबल में क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर है। दोनों टीमों ने अब तक 9-9 मैच खेले हैं और 5-5 जीत हासिल की है।

 

MI ने जहां लगातार 4 मैचों में बाजी मारी है, वहीं LSG पिछले 4 में से 2 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में MI के विजयरथ पर ब्रेक लगाने के लिए उसे अपना बेस्ट देना होगा। LSG के कप्तान ऋषभ पंत पर एक बार फिर निगाहें होंगी। पंत आईपीएल 2025 में अब तक 8 पारियों में 106 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 96.36 रहा है, जो बेहद चिंतनाजक है। वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में सातवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। बल्लेबाजी करने आने से पहले उन्हें टीम के मेंटोर जहीर खान से गुस्से में बात करते हुए देखा गया था। पंत वानखेड़े में बड़ी पारी खेलकर बुरी यादों को भुलाना चाहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 32 गेंद 34 रन, फिर आया प्रभसिमरन सिंह का तूफान, लगाई बाउंड्री की झड़ी

 

फॉर्म में है MI 

 

मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन के अपने पहले 5 मैचों में एक ही जीत दर्ज की थी। अब वह अपने पुराने रंग में लौट आई है। टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने लगातार दो मैचों में अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी की है। सूर्यकुमार यादव MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने भी पिछले दो मैचों में आतिशी पारियां खेली हैं। ट्रेंट बोल्ट नई और पुरानी गेंद से विकेट चटकाकर दे रहे हैं। जसप्रीत बुमराह का बेस्ट आना अभी बाकी है। मिचेल सैंटनर अपनी भूमिका को अच्छे से निभा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी रन बनाए हैं।

 

दूसरी ओर LSG ट्रैक से उतरती दिख रही है। निकोलस पूरन के आउट होने के बाद उसके मिडिल ऑर्डर ने संघर्ष किया है। पंत के अलावा डेविड मिलर भी अब तक फायर नहीं कर पाए हैं। शार्दुल ठाकुर शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन के बाद महंगे साबित हो रहे हैं। LSG को टीम कॉम्बिनेशन को लेकर फिर से विचार करना होगा। आयुष बदोनी को प्लेइंग-XI में ना रखने के फैसले पर सवाल उठे हैं। बदोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा जा रहा है। उन्होंने अच्छी पारियां खेली हैं, लेकिन वह ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आ रहे हैं, जब टीम मुश्किल में फंसी नजर आती है और वह खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। MI के खिलाफ LSG बदोनी से इम्पैक्टफुल पारी की उम्मीद करेगी।

 

यह भी पढ़ें: बारिश के कारण रद्द हुआ KKR vs PBKS मुकाबला, किसे होगा फायदा?

 

MI vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड:

  • मैच खेले - 7
  • LSG जीती - 6
  • MI जीती - 1

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

मुंबई इंडियंस - रियान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, 

 

इम्पैक्ट प्लेयर - विग्नेश पुथुर

 

लखनऊ सुपर जायंट्स - एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, दिगवेश राठी, आवेश खान

 

इम्पैक्ट प्लेयर - प्रिंस यादव