इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (26 अप्रैल) दो मुकाबले होने हैं। दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने है। चेपॉक स्टेडिय में दोपहर में यह मुकाबला खेला जा रहा है। इसके बावजूद GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (26 अप्रैल) दो मुकाबले होने हैं। दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने है। चेपॉक स्टेडिय में दोपहर में यह मुकाबला खेला जा रहा है। इसके बावजूद GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

 

यह भी पढ़ें: इकाना स्टेडियम में कहर बरपा रहे हैं गेंदबाज, आज कैसा खेलेगी पिच?

घर में जीत की हैट्रिक लगाएगी CSK?

CSK ने पिछले सीजन घर में लगातार 5 गंवाए थे। इस सीजन की शुरुआत में भी उसे चेपॉक में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद CSK ने घर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर वापसी की। फिर उसने कोलकाता नाइट राइडर्स हो हराया। आज वह चेपॉक में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। 

 

शुभमन ने टॉस के बाद कहा कि अरशद खान की वापसी हुई है। CSK ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। उर्विल पटेल को मौका मिला है। उनके आने से सरफराज खान को बाहर जाना पड़ सकता है। सरफराज को CSK ने इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में रखा है। अब देखना है कि उनका इस्तेमाल किया जाता है या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: जितेश शर्मा की बात सही निकली... बीच मैच में चोटिल हुए वैभव सूर्यवंशी

पॉइंट्स के मामले में बराबरी पर है दोनों टीमें

CSK 6 पॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर है। GT के पास भी इतने ही पॉइंट्स हैं लेकिन उसका नेट रन रेट -0.790 है, जिसके चलते वह CSK और दिल्ली कैपिटल्स से नीचे सातवें स्थान पर है। अगर आज GT जीतती है तो वह सीथे पांचवें नंबर पर पहुंच जाएगी। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

चेन्नई सुपर किंग्स - संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट

 

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया