इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले जितेश शर्मा का एक बयान काफी वायरल हुआ था। जितेश शर्मा ने पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत में कहा था कि वैभव सूर्यवंशी प्रोफेशनल नहीं हैं। RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश ने राजस्थान रॉयल्स के इस युवा सनसनी की जमकर तारीफ की थी लेकिन साथ ही ये भी कहा था कि वैभव कभी प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे। वह रात में आइसक्रीम खाते हैं।
वैभव पिछले साल राइजिंग स्टार्स एशिया कप के दौरान जितेश की ही कप्तानी में इंडिया-ए की ओर से खेले थे। उस दौरान जितेश ने इस युवा बल्लेबाज को करीब से देखा था। जितेश ने डिविलियर्स के साथ बातचीत में इस ओर इशारा किया था कि वैभव फिटनेस को लेकर सीरियस नहीं हैं। IPL 2026 में शनिवार (25 अप्रैल) की रात जितेश की बात उस समय सही साबित होती दिखी, जब वैभव सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की बल्लेबाजी के दौरान 3 ओवर बाद ही मैदान से बाहर चले गए।
यह भी पढ़ें: 264 रन बोर्ड पर लगाए... फिर भी मिली हार, क्या बोली दिल्ली कैपिटल्स?
वैभव हुए चोटिल
वैभव ने जयपुर में हुए सीजन के 36वें मुकाबले में 37 गेंद में 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिससे राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जब RR की टीम फील्डिंग करने उतरी तो 3 ओवर के खेल के बाद ही वैभव को असहजता महसूस हुई। शुरुआत में लगा कि गर्मी के कारण क्रैम्प आया होगा। फिजियो ने उनकी देखभाल की लेकिन वह सही से चल नहीं पा रहे थे। इसके बाद उन्हें सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाया गया। वैभव की इंजरी कितनी गंभीर है, इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: IPL मैच में बड़ा हादसा, एनगिडी के सिर में लगी चोट, मैदान में पहुंची एंबुलेंस
वैभव को बेहतर करनी होगी फिटनेस
15 साल के वैभव की बल्लेबाजी की हमेशा चर्च होती रही है। साथ ही उनकी फिटनेस पर भी लोगों का ध्यान जाता है। वह अपनी उम्र के खिलाड़ियों जितने फिट नहीं दिखते। वह लंबी पारियां तो खेलते हैं लेकिन फील्ड में उतने चपल नहीं हैं। वैभव को बड़े लेवल पर शीर्ष पर रहने के लिए अपनी फिटनेस को बेहतर करना ही होगा। IPL में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के चलते वह कई मैचों में फील्डिंग नहीं करते हैं लेकिन अपने करियर को नया आयाम देने के लिए उन्हें फिटनेस को लेकर सीरियस होना होगा।