logo

मूड

ट्रेंडिंग:

LSG vs KKR: इकाना स्टेडियम में कहर बरपा रहे हैं गेंदबाज, आज कैसा खेलेगी पिच?

IPL 2026 में आज के दूसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत होनी है। पढ़िए इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट।

Ekana Stadium Lucknow

लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 38वें मुकाबले में आज (26 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना है। LSG लगातार 4 मैच हार चुकी है। उसकी निगाहें हर हाल में जीत दर्ज करने पर होगी। दूसरी तरफ KKR 7 में से 1 ही मैच जीत पाई है। यह जीत भी उसे पिछले मैच में मिली थी। कप्तान अजिंक्य रहाणे चाहेंगे कि टीम अब यहां से कोई चूक नहीं करे।

पथिराना की वापसी से KKR को मिलेगी मजबूती

आज के मुकाबले में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की उपलब्धता से KKR को बड़ा बूस्ट मिलेगा। पथिराना इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे। उन्हें रोवमन पॉवेल या टिम साइफर्ट की जगह खिलाया जा सकता है। पॉवेल बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। ऐसे में KKR पथिराना के लिए साइफर्ट को बाहर कर सकती है। साइफर्ट की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे के साथ सुनील नारायण ओपनिंग कर सकते हैं।

 

LSG की बात करें तो उसके गेंदबाजों ने अच्छा काम किया है। उसके बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं। कप्तान ऋषभ पंत और एडन मारक्रम बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए हैं, जबकि निकोलस पूरन हर मैच में फेल हुए हैं। LSG मारक्रम और पूरन में से किसी एक को बाहर कर मैथ्यू ब्रीत्जके को मौका दे सकती है। ब्रीत्जके पिछले मुकाबले में इम्पैक्ट सबस्टिट्यूट की लिस्ट में थे लेकिन LSG  ने उन्हें नहीं उतारा। कप्तान पंत आज इस गलती को ठीक करना चाहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: ईशान-अभिषेक के तूफान में उड़ी RR, वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी बेकार

LSG vs KKR पिच रिपोर्ट

IPL 2026 में अब तक इकाना स्टेडियम में बल्लेबाजों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। 6 पारियों में कोई भी टीम 200 का आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। मौजूदा सीजन में इस मौदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 155 रहा रहा। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में काफी मदद मिली है, जिससे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे हैं। LSG और KKR का मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर होगी, जिसमें दोहरी गति होने की संभावना है। ऐसे में एक बार फिर लो-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। काली मिट्टी की पिच पर पेसर्स ही नहीं बल्कि स्पिनर्स भी कारगर साबित हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: जितेश शर्मा की बात सही निकली... बीच मैच में चोटिल हुए वैभव सूर्यवंशी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा

 

लखनऊ सुपर जायंट्स - मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडन मारक्रम, निकोलस पूरन/मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, दिगवेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान


और पढ़ें