इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में पहले दो मैचों में 200 से ज्यादा रन के स्कोर चार बार बने जबकि तीसरे मैच में टीम 130 रन तक भी नहीं पहुंच पाई। फैंस पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कूपर कोनोली के इस मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। कई क्रिटिक्स तो कोनोली को PBKS का कैमरून ग्रीन भी कह रहे हैं।
आपको बता दें कि कूपर कोनोली को IPL 2026 ऑक्शन में PBKS ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। पंजाब ने खास तौर पर ग्लेन मैक्सवेल की जगह भरने के लिए कोनोली को टीम में शामिल किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कोनोली के लिए भी वैसा ही ऑर्डर जारी किया है जैसा उसने ग्रीन के लिए किया था। जिसमें उन्हें कम से कम अप्रैल के आखिर तक बॉलिंग करने से रोक दिया गया है, जब तक वह अपनी पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर से ठीक नहीं हो जाते।
यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, CSK की उड़ाई धज्जियां
PBKS vs GT मैच डिटेल
- मैच नंबर: IPL 2026 - मैच 4 (PBKS vs GT)
- मैच की तारीख: 31 मार्च
- मैच वेन्यू: महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़)
- मैच का समय: टॉस - शाम 7:00 बजे, पहली गेंद - शाम 7:30 बजे
पिच और मौसम रिपोर्ट
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी बढ़िया मानी जाती है। यहां रन बनाना आसान रहता है, इसलिए हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि शुरुआत में ही बड़े स्कोर का फायदा उठाया जा सके।
वहीं मौसम की बात करें तो पूरे दिन का तापमान करीब 33°C तक जा सकता है। शाम होते-होते मौसम थोड़ा ठंडा हो जाएगा और तापमान गिरकर करीब 16–17°C तक आ सकता है। अच्छी बात यह है कि बारिश के आसार नहीं हैं, यानी मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की पूरी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से रौंदा, कहां पीछे रह गई CSK?
PBKS vs GT संभावित प्लेइंग 11
- पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट/बेन द्वारशुइस/अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
- गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर/कगिसो रबाडा, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
