logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से रौंदा, कहां पीछे रह गई CSK?

IPL 2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने यह मैच आराम से 8 विकेट से जीत लिया।

IPL 2026 CSK vs RR highlights

जेमी ओवरटन, नूर अहमद और जोफ्रा आर्चर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के पहले दो मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना लेकिन तीसरा मैच 130 से भी ज्यादा नहीं बन पाया। IPL 2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। यह मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में राजस्थान ने आराम से 8 विकेट से जीत हासिल की।

 

ध्यान देने वाली बात यह है कि गुवाहाटी में मैच शुरू होने से पहले बारिश हुई जिससे टॉस में देरी हुई। RR ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। नतीजा पूरी तरह से राजस्थान के पक्ष में गया क्योंकि उन्होंने चेन्नई को सिर्फ 127 रन पर ऑलआउट कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया IPL के साथ कर रहा है स्कैम? करोड़ों की सैलरी, फिर भी वर्कलोड का रोना

CSK की पारी

CSK की शुरुआत बहुत खराब रही। पावरप्ले में टीम 4 विकेट खोकर सिर्फ 41 रन ही बना पाई। फिर टीम बीच के ओवरों में जूझती रही, 7 से 15 ओवर के बीच 4 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 54 रन ही बना सकी। फिर RR ने डेथ ओवरों में चेन्नई के रन बनाने पर ब्रेक लगा दिया, 16 से 20 ओवर के बीच सिर्फ 2 विकेट खोकर 34 रन ही बना पाई। चेन्नई सुपर किंग्स 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई।

यह भी पढ़ें: चोटिल खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कैसे करती है भुगतान? जानें IPL सैलरी सिस्टम

 

चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए। टॉप ऑर्डर 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। वहीं, राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। जबकि बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया।

राजस्थान रॉयल्स की पारी

राजस्थान रॉयल्स ने शुरू से ही मजबूत पकड़ बनाए रखी और 14 ओवर के अंदर ही मैच जीत लिया। पावरप्ले में राजस्थान ने बिना विकेट खोए 74 रन बनाए। फिर, बीच के ओवर में टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर 47 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का खास रिकॉर्ड, IPL में जड़ा 50वां अर्धशतक

 

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 38 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी ओर अंशुल कंबोज के सिवाय चेन्नई के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। अंशुल ने RR के लिए दो विकेट लिए।

कहां पीछे रह गई CSK?

चेन्नई सुपर किंग्स बैटिंग, बॉलिंग के साथ फील्डिंग में पीछे रह गई। पहले तो चेन्नई का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से लड़खड़ा गया। शुरू में कहा जा रहा था कि बारिश की वजह से खेलना मुश्किल हो रहा लेकिन उसी पिच पर राजस्थान रॉयल्स के ओपनर्स ने धमाकेदार पारी खेली। चेन्नई बॉलिंग में भी पीछे रह गई। इस मैच में राजस्थान ने जहां CSK को ऑलआउट किया, वहीं चेन्नई के बॉलर्स RR के सिर्फ दो विकेट ही ले पाए। दूसरी तरफ, फील्डिंग के दौरान CSK ने कैच भी छोड़े।


और पढ़ें