logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऑस्ट्रेलिया IPL के साथ कर रहा है स्कैम? करोड़ों की सैलरी, फिर भी वर्कलोड का रोना

IPL 2026 शुरू हो गया है लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।

Australian player manage workload in IPL

जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और कैमरून ग्रीन। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 की शुरुआत के साथ ही एक बड़ा विवाद सामने आ गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए सीजन का पहला मैच किसी झटके से कम नहीं रहा। टीम ने कैमरन ग्रीन पर 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन वह न तो बल्ले से बड़ा योगदान दे पाए और न ही गेंदबाजी कर सके।

 

KKR की बॉलिंग के दौरान कमेंट्री बॉक्स ने बार-बार सवाल किया कि कैमरून ग्रीन को बॉलिंग क्यों नहीं करने दी जा रही है। मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने बताया कि ग्रीन को अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से परमिशन नहीं मिली है, जिससे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर सवाल उठ रहे हैं।

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब कोई खिलाड़ी नीलामी में बिक जाता है और फ्रेंचाइजी उस पर करोड़ों खर्च करती है, तो विदेशी बोर्ड को यह तय करने का अधिकार नहीं होना चाहिए कि खिलाड़ी मैदान पर कितना योगदान देगा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या टीमों को अधूरे खिलाड़ियों के लिए पूरी रकम चुकानी चाहिए?

 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का खास रिकॉर्ड, IPL में जड़ा 50वां अर्धशतक

सिर्फ KKR नहीं, कई टीमें प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों की यह समस्या केवल कोलकाता तक सीमित नहीं है। कई टीमें अपने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रही हैं। इसके पीछे वर्कलोड मैनेजमेंट को कारण बताया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को अगस्त 2026 से अगस्त 2027 के बीच 20 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसके चलते बोर्ड खिलाड़ियों की फिटनेस को प्राथमिकता दे रहा है।

  • RCB को पहला मैच जोश हेजलवुड के बिना खेलना पड़ा। हेजलवुड को RCB ने 12.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
  • SRH के कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण पहले मैच से बाहर हो गए थे। कमिंस को SRH ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
  • दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क का इंतजार है। स्टार्क को दिल्ली ने 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
  • पंजाब किंग्स को कूपर कोनोली से गेंदबाजी की उम्मीद कम है। कोनोली को पंजाब ने IPL 2026 ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दूसरे मैच में मुंबई से हारी कोलकाता, KKR इस डिपार्टमेंट में रही फेल

क्या बदलेगा नियम?

फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं, जिन पर उनका तकनीकी रूप से कोई नियंत्रण नहीं है। BCCI की मौजूदा नियमावली में चोटिल या आंशिक रूप से अनुपलब्ध खिलाड़ियों के बदले फ्रेंचाइजी को कोई आर्थिक मुआवजा देने का प्रावधान नहीं है। अब क्रिकेट गलियारों में मांग उठने लगी है कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जैसे बोर्ड्स को इसके लिए हर्जाना देना चाहिए? या फिर नीलामी से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए? फिलहाल तो ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की इस स्मार्ट रणनीति ने लीग के रोमांच को फीका कर दिया है।


और पढ़ें