logo

मूड

ट्रेंडिंग:

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, CSK की उड़ाई धज्जियां

IPL 2026 का तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारी खेली और सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Vaibhav Sooryavanshi hits half century against Chennai

संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने वहीं से शुरुआत की है, जहां उन्होंने 18वें सीजन में छोड़ा था। सोमवार 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा खिलाड़ी वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ कुछ ऐसा किया जिसके बारे में शायद एमएस धोनी ने भी नहीं सोचा होगा। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने अपनी बैटिंग से ऐसा तहलका मचाया कि उन्होंने 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक दी और IPL के बड़े रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह तोड़ दिए।

 

IPL 2026 के तीसरे मैच में महज 128 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी किसी चक्रवात की तरह आए। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों-छक्कों की ऐसी बरसात की कि चेन्नई का विश्वस्तरीय गेंदबाजी आक्रमण पूरी तरह बेबस नजर आया। वैभव ने मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज पचासा जड़ने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उनकी इस आक्रामक पारी ने गुवाहाटी के दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से रौंदा, कहां पीछे रह गई CSK?

 

वैभव सूर्यवंशी की इस पारी में किताबी शॉट कम और पावर हिटिंग ज्यादा नजर आई। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े। वैभव का स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से अविश्वसनीय है। हालांकि, उन्हें पहली ही गेंद पर एक जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पावरप्ले खत्म होने तक राजस्थान का स्कोर 74/0 पहुंचा दिया।

रिकॉर्ड लिस्ट में दर्ज हुआ नाम

वैभव सूर्यवंशी का यह अर्धशतक IPL के सबसे तेज अर्धशतकों में तीसरे स्थान पर आ गया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह दूसरा सबसे तेज पचासा है। उनसे आगे सिर्फ यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इस पारी के साथ सूर्यवंशी ने खुद को लीग के उभरते सितारों में शामिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का खास रिकॉर्ड, IPL में जड़ा 50वां अर्धशतक

 

IPL में RR के लिए सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से)

  • 13 गेंद - यशस्वी जायसवाल बनाम KKR, कोलकाता, 2023
  • 15 गेंद - वैभव सूर्यवंशी बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026
  • 17 गेंद - वैभव सूर्यवंशी बनाम GT, जयपुर, 2025
  • 18 गेंद - जोस बटलर बनाम DD, दिल्ली, 2018

और पढ़ें