इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) की भिड़ंत हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम यानी उप्पल में खेले जा रहे इस मुकाबलें में PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस ने टॉस के दौरान कहा कि पिच पर कोई घास नहीं दिख रही है। यानी फिर से बल्लेबाजों की दबंगई देखने को मिलेगी। 

 

श्रेयस ने बताय कि टीम में दो बदलाव है। शशांक सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है। नेहाल वढेरा और जेवियर बार्टलेट को बाहर जाना पड़ा है। SRH के कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि वह उप्पल की पिच को नहीं पढ़ पाते हैं। यहां होने वाले हर मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहते हैं। कमिंस ने कन्फर्म किया कि नीतीश कुमार रेड्डी आज का मुकाबला खेल रहे हैं। उन्होंने अनिकेत वर्मा को रिप्लेस किया है।

 

यह भी पढ़ें: ओपनर्स पर टिकी है SRH और PBKS, उप्पल में दिखेगा दोनों टीमों का नया प्लान?

टेबल टॉपर बनेगी SRH?

SRH ने लगातार 5 जीत के बाद अपना पिछला मुकाबला गंवा दिया था। अगर आज वह जीत दर्ज करती है तो PBKS को पछाड़कर टेबल टॉपर बन सकती है। दूसरी तरफ PBKS लगातार दो मैच हारकर आ रही है। श्रेयस अय्यर ब्रिगेड जीत की पटरी पर वापसी कर टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।

 

यह भी पढ़ें: BCCI ने बेंगलुरु से छीना IPL फाइनल, नाराज हुआ कर्नाटक क्रिकेट, जानिए क्या कहा

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे

 

PBKS: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, मुशीर खान, विष्णु विनोद