logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BCCI ने बेंगलुरु से छीना IPL फाइनल, नाराज हुआ कर्नाटक क्रिकेट, जानिए क्या कहा

IPL 2026 का क्वालिफायर 2 और फाइनल बेंगलुरु में होना था लेकिन वेन्यू बदल गया है। अब फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।

 M.Chinnaswamy Stadium

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल को बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार (6 मई) को प्लेऑफ और फाइनल के शेड्यूल का ऐलान किया। 

 

क्वालिफायर 1 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनटर और क्वालिफायर 2 की मेजबान न्यू चंडीगढ़ को दी गई है। वहीं फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। इससे पहले क्वालिफायर 2 और फाइनल बेंगलुरु में होना निर्धारित था लेकिन BCCI ने वेन्यू बदल दिया।

BCCI के फैसले से कर्नाटक क्रिकेट में नाराजगी

BCCI ने अपने बयान में कहा कि स्थानीय एसोसिएशन और अधिकारियों की कुछ मांगों के कारण वेन्यू बदला गया, क्योंकि इस तरह की मांग बोर्ड के स्थापित दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के दायरे से बाहर थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मौजूदा चैंपियन होने के कारण परंपरा के अनुसार फाइनल मैच बेंगलुरु में होना चाहिए था लेकिन BCCI ने सटीक कारण बताए बिना इस महत्वपूर्ण मैच का वेन्यू बदल दिया, जिस पर कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने नाराजगी जाहिर की है।   

 

KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने IPL 2026 की शुरुआत में घोषणा की थी कि BCCI ने बेंगलुरु को सात मैच की मेजबानी सौंपने का फैसला किया है। इनमें RCB के पांच घरेलू मैच, एक प्लेऑफ और फाइनल शामिल था। 

 

KSCA के आधिकारिक प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा, 'KSCA इस पर निराशा व्यक्त करता है कि IPL के प्लेऑफ मैचों की मेजबानी अन्य सेंटर्स को सौंपी गई है। KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद इस संबंध में BCCI के संपर्क में थे और उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL प्लेऑफ की मेजबानी के लिए KSCA की तैयारी और गहरी रुचि से औपचारिक रूप से अवगत भी कराया था।'

 

यह भी पढ़ें: उप्पल में 12 साल से नहीं जीती PBKS, दबदबा बरकरार रखने उतरेगी SRH

प्लेऑफ की मेजबान करना चाहता है KSCA

मृत्युंजय ने कहा कि BCCI ने अभी तक प्लेऑफ मैचों को अन्य सेंटर्स पर शिफ्ट करने के 'विशिष्ट कारणों' का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'प्लेऑफ की मेजबानी करने के लिए हमारी तैयारी और इच्छा के बावजूद BCCI ने इन मैचों की मेजबानी अन्य वेन्यू को सौंपने का फैसला किया है।' 

 

मृत्युंजय ने आगे कहा, 'KSCA को हालांकि इसके विशिष्ट कारणों की औपचारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है लेकिन हम इस संबंध में BCCI के विशेषाधिकार का पूरी तरह से सम्मान करते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 10 में 3 जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ रेस में, जानें क्वालिफिकेशन सीनारियो

KSCA हर लेवल के मैच की मेजबानी के लिए तैयार

पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी। इसके बाद इस स्टेडियम में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया। IPL प्लेऑफ मैचों का मेजबानी नहीं मिलने के बावजूद मृत्युंजय ने दोहराया कि KSCA अब सभी लेवल पर मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

 

उन्होंने कहा, 'KSCA यह दोहराना चाहता है कि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है तथा भारत में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए BCCI, फ्रेंचाइजी, सरकारी अधिकारियों और सभी स्टेकहोल्डर्स को अपना पूरा समर्थन और सहयोग देना जारी रखेगा।'


और पढ़ें