logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ओपनर्स पर टिकी है SRH और PBKS, उप्पल में दिखेगा दोनों टीमों का नया प्लान?

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स जब चले हैं, तब टीम ने जीत दर्ज की है। पंजाब किंग्स की भी यही कहानी है। आज उप्पल में दोनों टीमों की टक्कर होने वाली है, जिसमें उनके मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर निगाहें रहेंगी।

Prabhsimran Singh Priyansh Arya PBKS vs DC

अर्धशतक लगाने के बाद जश्न मनाते प्रभसिमरन सिंह, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (6 मई) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) आमने-सामने है। PBKS 9 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि SRH के पास 12 पॉइंट्स हैं और वह तीसरे पायदान पर है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। वहीं SRH भी अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है। ऐसे में दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब हैं, जिसके लिए उन्हें अपने ओपनर्स से फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ये दोनों टीमें काफी हद तक अपने ओपनर्स के बूते चल रही हैं।

 

SRH के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 10 पारियों में 208.05 के स्ट्राइक रेट से 543 रन बनाए हैं, तो PBKS के प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह 242.5 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। आतिशी शुरुआत देने में माहिर ये दोनों जोड़ियां अपनी-अपनी टीमों के पिछले मैचों में नहीं चलीं, तो उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: BCCI ने बेंगलुरु से छीना IPL फाइनल, नाराज हुआ कर्नाटक क्रिकेट, जानिए क्या कहा

उप्पल में दिखेगा SRH और PBKS का नया प्लान?  

PBKS और SRH प्लेऑफ के काफी करीब है। उनका टॉप-4 में फिनिश करना लगभग पक्का है लेकिन टूर्नामेंट के अंत में वे चाहेंगी कि उनका मिडिल ऑर्डर भी अब मोर्चा संभाले। इस मामले में SRH की परेशानियां कुछ कम हैं, क्योंकि ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन लगातार रन बना रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा और अनिकेत वर्मा भी उपयोगी योगदान दे चुके हैं लेकिन इन्हें अब अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है।

 

दूसरी तरफ PBKS का मिडिल ऑर्डर कई मैचों से फेल हो रहा है। कप्तान श्रेयस अय्यर सीजन की अच्छी शुरुआत के बाद पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। यही हाल कूपर कोनोली का भी है। सूर्यांश शेडगे ने पिछले मुकाबले में 47/5 स्कोर होने के बावजूद 29 गेंद में 57 रन की पारी खेल PBKS को भरोसा दिलाया है कि उनमें निवेश किया जा सकता है। नेहाल वढेरा अब तक प्लऑफ जा रहे हैं। उनकी जगह PBKS शशांक सिंह को वापस ला सकती है। टीम को लीग स्टेज की समाप्ति तक टॉप-2 में रहना है तो उसके मिडिल ऑर्डर को फायर करना ही होगा, नहीं पिछले सीजन जो गुजरात टाइटंस का हाल हुआ था, कुछ वैसा ही PBKS का भी हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: उप्पल में 12 साल से नहीं जीती PBKS, दबदबा बरकरार रखने उतरेगी SRH

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतिश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलील अरोरा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन


पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह/नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक


और पढ़ें