भारत टी20 अंडर-19 विश्व कप में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में उन्होंने 175 रन बनाए और भारत को शानदार जीत दिलाई। जीत के बाद वैभव ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई।
इस फोटो में कुछ ऐसा था कि इसे देखकर फैन्स की आंखें नम हो गईं। फैंस जहां एक तरफ इसे देखकर भावुक हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इसकी सराहना भी कर रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में वैभव ने लिखा था, 'पापा प्रणाम'।
यह भी पढ़ें- जिस रिकॉर्ड पर घमंड कर रहा था पाकिस्तान, वैभव सूर्यवंशी ने उसे ही तोड़ दिया
क्या बोले वैभव?
ट्रॅाफी मिलने के बाद वैभव ने कहा, 'अभी बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता, लेकिन जिस तरह से पिछले 7-8 महीनों से सभी लोग मेहनत कर रहे थे, सीरीज में और एशिया कप में भी सभी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। हमारे सपोर्टिंग स्टाफ, जो पिछले 8-9 महीनों से हमारे साथ हैं, हर दिन हमारा ख्याल रखते हैं, वे रोज हमसे पूछते हैं कि हम कैसे हैं, हेल्थ वाइज और ट्रेनिंग कैसी चल रही है। इसलिए मैं अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पूरे सपोर्टिंग स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं।'
टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप में फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अपने नाम कर लिया।। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
यह भी पढ़ें- U19 WC: 'छोड़ना मत वैभव...' कोच की वह सलाह जिसके बाद आया सूर्यवंशी का तूफानी शतक
वैभव ने कितने रन बनाए?
अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवरों में 412 रन बनाए। भारत की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी का योगदान सबसे अहम रहा। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन पूरी टीम 40.2 ओवरों में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत की करीब 100 रनों से जीत हुई।
इस जीत के साथ भारत ने टी20 अंडर-19 विश्व कप का खिताब छठी बार अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे।
40.2 ओवर में ढेर हुइ इंग्लैड
इंग्लैंड को जीत के लिए 413 रन का काफी बड़ा टारगेट मिला था। रन बनाने की होड़ में इंग्लैंड ने महज 19 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद टीम ने तेज गति से रन बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं सकी। देखते ही देखते इंग्लैंड ने 177 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए। अंततः 40.2 ओवर में पूरी टीम ढेर हो गई और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
