इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है। इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। इस मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे डाली जाएगी। जो बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। बेंगलुरु बनाम हैदराबाद मैच में कई स्टार खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी होंगी जो पलक झपकते ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत है।
IPL 2026 के शुरुआती मैच से पहले RCB और SRH दोनों को ही एक बड़ा झटका लगा है। RCB की बात करें तो टीम अपने तीन मुख्य गेंदबाजों जोश हेजलवुड, यश दयाल और नुवान थुषारा के बिना ही मैदान पर उतरेगी। दूसरी ओर, SRH को भी बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पैट कमिंस और जैक एडवर्ड्स चोटों के कारण यह मैच नहीं खेल पाएंगे।
यह भी पढ़ें: प्रैक्टिस सेशन से बुमराह गायब, क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे पहला मैच?
इन बल्लेबाजों पर रहेगी सबकी नजरें
जहां सभी की नजरें SRH के कप्तान ईशान किशन पर टिकी होंगी, वहीं अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पर भी सबकी खास नजर रहेगी। दूसरी ओर, जहां सभी को RCB के सबसे बड़े स्टार विराट कोहली से काफी उम्मीदें हैं, वहीं फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और टिम डेविड पर भी सबका ध्यान रहेगा। इसके अलावा ऐसी भी उम्मीद है कि इस मैच में 300 रनों का आंकड़ा पार हो सकता है।
इन गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजरें
RCB और SRH दोनों ही टीमों के मुख्य गेंदबाजों के बाहर होने से दोनों टीमों का गेंदबाजी विभाग कुछ हद तक कमजोर हो गया है। एक तरफ जोश हेजलवुड और यश दयाल की गैरमौजूदगी में RCB की उम्मीदें काफी हद तक भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या पर टिकी होंगी। दूसरी तरफ पैट कमिंस के भी शुरुआती मैच से बाहर होने के कारण SRH खेमे की नजरें पूरी तरह से हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स और ईशान मलिंगा पर होंगी।
यह भी पढ़ें: बिना धोनी के 2 हफ्ते कैसे गुजारेगी चेन्नई सुपरकिंग्स? बड़ा झटका
RCB और SRH फुल स्क्वॉड
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
- सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेट्रा, अमित कुमार, ओंकार तरमाले। शिवांग कुमार।
