महेंद्र सिंह धोनी, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरुआती दो हफ्तों में नजर नहीं आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सीजन के पहले मैच से पहले सुबह एक बयान जारी कर बताया कि महेंद्र सिंह धोनी मांसपेशियों की जकड़न से जूझ रहे हैं, चोट से रिकवर कर रहे हैं। अभी वह स्वस्थ हो रहे हैं, इसलिए मैच से दूर रहेंगे।
शुरुआती मैचों में महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ नहीं होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गुवाहाटी में खेला जाएगा। महेंद्र सिंह धोनी इस साल 45 साल के हो जाएंगे। पिच पर उनकी विनर फिटनेस आज भी नजर आती है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एक ही बार होगी CSK-RCB की टक्कर, ऐसा क्यों? समझिए BCCI का नियम
धोनी के न रहने से क्या होगा?
चेन्नई सुपरकिंग्स के पास चार विकेटकीपर हैं। महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल। धोनी के न रहने से टीम थोड़ी कमजोर पड़ेगी। धोनी टीम के लिए रणनीति भी बनाते हैं, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम को खलने वाली है।
क्या हुआ है धोनी को?
महेंद्र सिंह धोनी IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। बीते कुछ साल से महेंद्र सिंह धोनी घुटने की पुरानी चोट से रिकवर कर रहे है। वह IPL में लगातार चेन्नई के लिए खेलते आए हैं। वह काल्फ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में नई सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी CSK, कप्तान ऋतुराज ने किया खुलासा
काल्फ स्ट्रेन क्या है?
यह पैर के पीछे की मांसपेशियों में अचानक आए खिंचाव या आंशिक तौर पर टूटने जैसे स्थिति है। अचानक दौड़ने, कूदने या भागने से यह हो सकता है। पैर में खिंचाव की वजह से तेज दर्ज बना रहता है, सूजन और चलने में परेशानी आती है।
CSK के लिए क्या कर चुके हैं MS धोनी?
साल 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को टीम को पांचवां खिताब जिताया था। धोनी के रिकवर होने तक के पहले दो हफ्तों में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के अलावा पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स से मैच खेलने हैं। धोनी मैच विनर खिलाड़ी हैं, दो सप्ताह उनकी गैरमौजूदगी प्रशंसकों को खूब खलेगी।