उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम करेगी। साल 2022 में एक रिसॉर्ट में अंकिता भंडारी की हत्या हुई थी। 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता की हत्या के बाद राज्यभर में हंगामा हुआ था। एक अरसे से इस केस में CBI जांच की मांग हो रही है।

CBI ने इस सिलसिले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। अब जांच एजेंसी ने उत्तराखंड पुलिस से जांच की जिम्मेदारी ले ली है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता की मांग पर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। 

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी के समर्थन में धरना, दरांती लहराई, जेल गईं, कौन हैं ज्योति अधिकारी?

अंकिता के घरवालों ने CBI जांच की मांग की थी

CBI ने उत्तराखंड पुलिस से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उन्हीं के आधार पर अलग से मामला दर्ज किया है। अंकिता के माता-पिता ने सुप्रीम कोर्ट के जज  की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। अपने पत्र में अंकिता के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी की हत्या एक VIP की वजह से की गई है। 

अंकिता भंडारी केस की CBI जांच के लिए धरने पर बैठे लोग। Photo Credit: PTI

 

 

यह भी पढ़ें: अंकिता भंडारी केस: कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतर आई BJP?

कौन है VIP जिस पर है शक?

अभी तक उस व्यक्ति की पहचान अब तक सामने नहीं आई है। अंकिता, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पास वनंत्रा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम कर रहीं थीं। साल 2022 में उनकी हत्या हो गई थी। हत्या में रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो कर्मचारियों पर आरोप लगे थे। इस केस में तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: इस्तीफे और CBI जांच की मांग; अंकिता भंडारी केस में अपनों में ही घिरी BJP

क्यों CBI जांच की मांग हुई?

इस हत्या कांड की सीबीआई जांच की मांग तब से तेज हो गई है, जब से अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वह खुद को विधायक रहे सुरेश राठौर की पत्नी बताती रही हैं। उन्होंने दावा किया था कि अंकिता भंडारी की हत्या में एक VIP की संलिप्तता थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की थी। कुछ वीडियोज में विधायक के साथ हुई बातचीत रिकॉर्ड है और अंकिता हत्याकांड में किसी VIP के हाथ होने का इशारा किया गया है।