दिल्ली पुलिस ने शहर से एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है, जो बहरूपिए के जैसे भेष बदलकर वारदात को अंजाम देते था। दरअसल, 22 साल का नीलेश दोहरी ज़िंदगी जी रहा था। वह रात में द्वारका के एक फाइव-स्टार होटल में साउथ इंडियन फूड शेफ के तौर पर काम करता था और दिन में चोरी की साजिश रचता था।

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 15 फरवरी को नीलेश रोज की तरह होटल पहुंचा। उस रात होटल में काम का कम दबाव था, जिससे वह सुबह-सुबह चुपके से होटल से निकल गया। यहां से निकलकर नीलेश ने साउथ-वेस्ट दिल्ली के RK पुरम सेक्टर 1 में अंबेडकर बस्ती के एक घर को टारगेट किया। यह घर उसने पहले से ही चुन रखा था। 

 

यह भी पढ़ें: विक्रमशिला सेतु भी ढहेगा? बिहार में एक और पुल के खंभे ढहे

3.5 लाख कैश और सोने-चांदी की चोरी

नीलेश घर में रहने वाले लोगों के बारे में जानता था। उसे पता था कि परिवार शहर से बाहर गया हुआ है। मौके का फायदा उठाकर चोर नीतेश ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके घर के अंदर घुस गया। घर में घुसकर उसने 3.5 लाख रुपये कैश और सोने-चांदी के गहने समेत कीमती सामान चुरा लिया।

 

घर में चोरी होने के तीन दिन बाद (18 फरवरी) जब परिवार राजस्थान में एक शादी से लौटा तो देखा कि उनके घर का सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और केस दर्ज करवाया।

पुलिस ने क्या कहा?

साउथ-वेस्ट दिल्ली के डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया, 'इलाके के CCTV कैमरे की फुटेज में एक आदमी गेट पर खड़ा दिखाई दिया। थोड़ी देर तक कोशिश करने के बाद उसने गेट खोला और घर के अंदर दाखिल हो गया। नीलेश अंदर गया और 30 मिनट बाद कीमती सामान चुराकर बाहर निकल गया।'

 

यह भी पढ़ें: अशोक खराट और रूपाली चाकणकर का रिश्ता क्या था? हंगामे से इस्तीफे तक की कहानी

कैसे पकड़ा गया चोर

वीडियो में चोर चेहरा शॉल से ढंककर स्कूटर पर भागते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने रिंग रोड तक उसका रास्ता ट्रैक किया, जो उन्हें द्वारका के फाइव-स्टार होटल और नीलेश तक ले गया। पुलिस चोर नीलेश का पीछा करते हुए होटल पहुंच गई और उसे दबोच लिया।  

 

पुलिस ने पाया कि चोरी वाले दिन नीलेश ने जो शॉल ओढ़ी थी, उसी दिन वह होटल में भी वही शॉल ओढ़कर गया था। लंबी पुछताछ के बाद आखिरकार पुलिस टीम ने बुधवार को चोर नीलेश को गिरफ्तार कर लिया।