उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे हैं। राम मंदिर के चंदा चोरी विवाद को लेकर कांग्रेस के सांसदों का डेलिगेशन ले जाने से पहले ही अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। अब अजय राय की पत्नी रीना राय ने आरोप लगाए हैं कि अजय राय को रात में पुलिस कहीं ले गई है और इसकी सूचना भी नहीं दी गई है। रीना राय ने आरोप लगाए हैं कि इस सरकार से उनके पति को जान का खतरा है। इससे पहले खुद अजय राय ने भी एक वीडियो जारी किया था जिसमें देखा जा सकता है कि होटल में ही उनके पास पुलिस पहुंच गई है। इस वीडियो के साथ अजय राय ने लिखा था कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जीप में बिठाकर ले जाना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अजय राय को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विविद्यालय में रखा गया है।

 

पहले अजय राय होटल पद्मश्री में रुके थे लेकिन वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस उन्हें वहां से लेकर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विविद्यालय, कुमारगंज लेकर गई है और उन्हें हाउस अरेस्ट में रखा गया है। यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में अजय राय को वहां रखे जाने के बाद से वहां बाकी लोगों की एंट्री बैन कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: इस्तीफा वापस लेकर लौटे IAS रिंकू सिंह ने BJP नेता को मारा थप्पड़? देखें VIDEO

अजय राय ने क्या कहा?

होटल के कमरे में पहुंची पुलिस का वीडियो जारी करते हुए अजय राय ने लिखा है, 'भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है! ​उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कल 30 जून को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था। मैं अयोध्या पहुंचा ही था कि भाजपा सरकार इतनी डर गई कि पुलिस मुझे होटल से गिरफ़्तार कर अपनी जीप में बैठाकर ले जा रही है। अयोध्या में जमीन घोटालों और चढ़ावा चोरी करने वाले इन 'चढ़ावा चोरों' को राम भक्तों के आने से डर क्यों लग रहा है? प्रभु के नाम पर दुकान चलाने वालों, आस्था पर पहरा देने की यह कायरतापूर्ण कोशिश निंदनीय है। हम न रुकेंगे, न झुकेंगे।

अब उनकी पत्नी रीना राय ने एक बयान जारी करके कहा है, 'आज हमारे पति चंदा चोरी के मुद्दे को उठाने के लिए अयोध्या गए हुए हैं। कल उन्हें जनप्रतिनधियों के साथ दर्शना करना था। वह अयोध्या के एक होटल में रुके थे लेकिन उन्हें वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कहा ले जाया गया है, इसके बारे में परिवार को भी नहीं बताया गया है। हम लोग बहुत परेशान हैं। इस सरकार से उनकी जान को खतरा है।'

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से घंटों पूछताछ, बैंक से अहम रिकॉर्ड जब्त

दरअसल, कांग्रेस का एक डेलिगेशन आज अयोध्या में राम मंदिर जाने वाला था लेकिन अब इस प्लान पर बादल घिरते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अजय राय के अलावा प्रतापगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस की योजना के मुताबिक, सुबह 9 बजे यह डेलिगेशन लखनऊ से रवाना होता और 11 बजे अयोध्या में दर्शन करता। इसी क्रम में अजय राय और कुछ अन्य नेता पहले ही अयोध्या पहुंच गए थे। कांग्रेस के मुताबिक, इस डेलिगेशन में अजय राय के अलावा, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा, सीतापुर के सांसद राकेश राठौकर, प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया, महाराजगंज के विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत तमाम नेताओं को शामिल होना है।