logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इस्तीफा वापस लेकर लौटे IAS रिंकू सिंह ने BJP नेता को मारा थप्पड़? देखें VIDEO

IAS अधिकारी रिंकू सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बीजेपी के ब्लॉक अध्यक्ष को थप्पड़ मारने की कोशिश की और धक्का दिया।

ias rinku singh rahi

IAS रिंकू सिंह राही, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईएएस सेवा से इस्तीफा देकर चर्चा में आए एसडीएम रिंकू सिंह राही एक बार फिर चर्चा में हैं। रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एसडीएम के पद पर तैनात हैं और उनकी कार्यशैली कई बार चर्चा में रही है। जालौन के भिटारा स्थित बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण के दौरान उन पर भारतीय जनता पार्टी के ब्लॉक प्रमुख ने अभद्र व्यवहार, थप्पड़ मारने की कोशिश करने और धक्का देने का आरोप लगाया गया है। 

रिंकू सिंह राही पर बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में   रिंकू सिंह राही बीजेपी नेता रामराज सिंह को धक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: देश में इंटरनेट कनेक्शन 109 करोड़ के पार, 3 महीने में जुड़े 6.4 करोड़ नए कनेक्शन

 

वीडियो में क्या दिखा?

इस मामले के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो फोन से बनाया गया है, जबकि दूसरा वीडियो सीसीटीवी फुटेज है। दोनों वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रिंकू सिंह अपना हाथ मोबाइल पर मारते हैं। मोबाइल दूर जमीन पर जा गिरता है। मोबाइल गिरने के बाद रामराजा निरंजन आगे बढ़ते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह से बहुत करीब आ जाते हैं। इसके बाद रिंकू सिंह अपने दोनों हाथों से उन्हें धक्का मारकर पीछे धकेल देते हैं। इस बीच सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव के लिए आते हैं। इस दौरान रिंकू सिंह और वहां मौजूद लोगों में जमकर विवाद होता है।

 

कोल्ड स्टोरेज में हुआ विवाद

बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख पिछले आठ सालों से कोल्ड स्टोरेज चला रहे हैं। इसके निरीक्षण के लिए रिंकू सिंह पहुंचे थे। इसी के दौरान डॉक्यूमेंट्स को दिखाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान वहां कई अधिकारी और मजदूर मौजूद थे। रिंकू सिंह पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं और इस विवाद के बाद वह एक बार सुर्खियों में है।

 

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ हादसा, ट्रक में पीछे से टकराई बस, 4 की मौत

मामले की जांच के आदेश

इस मामले की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस जांच की कमान एडीएम राजीव राय को सौंपी गई है। बीजेपी नेता रामराजा निरंजन ने आईएएस रिंकू सिंह के खिलाफ शिकायत  दर्ज करवाई थी। उनकी शिकायत के अनुसार, 23 जून को एसडीएम रिंकू सिंह राही मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, नलकूप विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण पर पहुंचे थे। आरोप है कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी डॉक्यूमेंट मात्र ढाई मिनट में पेश करने के निर्देश दिए थे। 

 

शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से ऑफिस में बैठकर डॉक्यूमेंट देखने का अनुरोध किया था और आश्वासन दिया था कि जो भी खामियां होंगी उन्हें उसी समय ठीक किया जाएगा। इसके बावजूद रिंकू सिंह ने निर्धारित समय का हवाला देते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। शिकायतकर्ता अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें