logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ हादसा, ट्रक में पीछे से टकराई बस, 4 की मौत

यमुना एक्सप्रेसेवे पर चलने वाली एक और स्लीपर बस हादसे का शिकार हुई है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

road accident in mathura

ट्रक में जा टकराई बस, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर से हादसा हुआ है। एक बार फिर से स्लीपर बस ही हादसे का शिकार हुई है। सोमवार-मंगलावर की दरम्यानी रात हुए इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची पुलिस ने बताया है कि सड़क पर चल रहे ट्रेलर में यह बस पीछे से जा टकराई और उसी में घुस गई।  यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और पीछे तक के शीशे टूट गए।

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि यह स्लीपर बस ट्रेलर में पीछे से घुस गई थी और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट चुका है। प्रशासन ने क्रेन की मदद से बस को ट्रेलर से अलग करवाया। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बस के आगे का बायां हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। गनीमत यह रही कि बस में आग नहीं लगी वरना यह हादसा और भीषण हो सकता था। हादसे का शिकार हुई यह बस गोला बस सर्विस की है जो दिल्ली-लखनऊ के बीच कई बसें चलवाती है। 

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे लात-घूंसों से पीटा', क्रिकेटर शशांक सिंह के कुक ने लगाए गंभीर आरोप


पुलिस ने क्या-क्या बताया?

इस घटना की जानकारी देते हुए मथुरा (ग्रामीण) क्षेत्र के एसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया, 'मथुरा जिले के थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन संख्या 112 के पास आगरा से नोएडा की तरह जाने वाले रास्ते पर राया कट से 2 किलोमीटर पहले यह दुर्घटना हुई है। गिट्टी से लदा एक ट्रेलर अपनी थर्ड लेन में जा रहा था और पीछे से आ रही गोला बस सर्विस की एक बस उससे टकरा गई। लखनऊ से आ रही इस बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। ड्राइवर की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ और दो से ढाई मीटर बस ट्रेलर में घुस गई थी।'

उन्होंने आगे बताया, '3 बजकर 35 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली तो 8 पीआरवी और 12 एंबुलेंस भेजी गई। तुरंत घटनास्थल से अस्पताल तक के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। 4 लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति बहुत सीरियस नहीं है। मौके पर अब ट्रैफिक चल रहा है और गाड़ियों को हटाकर स्थिति को सामान्य किया जा रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल पर लगी सारी पाबंदियां खत्म, सरकार ने हटाए प्रतिबंध

 

पुलिस ने बताया है कि हादसे का शिकार हुई बस का नंबर BR28 P 4723 है जिसमें लगभग 65 यात्री सवार थे। ट्रेलर का नंबर RJ 47 GA 8143 है।

Related Topic:#Road Accident

और पढ़ें