logo

मूड

ट्रेंडिंग:

देश में इंटरनेट कनेक्शन 109 करोड़ के पार, 3 महीने में जुड़े 6.4 करोड़ नए कनेक्शन

देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 109 करोड़ के पार पहुंच गई। मार्च 2026 तक कुल 109.27 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर हो गए। सिर्फ 3 महीनों में 6.42 करोड़ नए कनेक्शन जुड़े।

representative image of Internet

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के टेलीकॉम सेक्टर में डिजिटल क्रांति तेजी से आगे बढ़ रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़कर 109.27 करोड़ (1092.79 मिलियन) से ज्यादा हो गई है। पिछली तिमाही यानी दिसंबर 2025 में यह आंकड़ा 102.86 करोड़ था। यानी सिर्फ तीन महीनों में ही देश में करीब 6.41 करोड़ नए इंटरनेट कनेक्शन जुड़ गए हैं। यह 6.24% की तिमाही बढ़त को दिखाता है।

 

इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में टेलीफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़कर 133.05 करोड़ हो गई है। देश में अब टेली-डेंसिटी भी बढ़कर 93.26% तक पहुंच गई है। ट्राई की यह रिपोर्ट साफ बताती है कि मोबाइल और ब्रॉडबैंड अब भारतीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: कौन से AI टूल्स से बना सकते हैं म्यूजिक, नहीं आएगा कॉपीराइट? समझिए पूरा प्रोसेस

हर महीने रिकॉर्ड डेटा खपत

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 109.27 करोड़ इंटरनेट यूजर्स में से 106.58 करोड़ लोग सिर्फ ब्रॉडबैंड सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। आज देश में एक मोबाइल यूजर औसतन हर महीने करीब 26.70 GB डेटा खर्च कर रहा है। सस्ता इंटरनेट मिलने की वजह से देश में वायरलेस डेटा की कुल खपत इस तिमाही में 77,953 पेटाबाइट (PB) तक पहुंच गई है।

 

दिसंबर 2025 के अंत में ब्रॉडबैंड इंटरनेट के कुल 100.73 करोड़ यूजर्स थे, जो मार्च 2026 के अंत तक बढ़कर 106.58 करोड़ हो गए। यानी इसमें करीब 5.81% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नैरोबैंड इंटरनेट यूजर्स की संख्या भी बढ़ी है। दिसंबर 2025 के अंत में यह 2.12 करोड़ थी, जो मार्च 2026 के अंत तक बढ़कर 2.69 करोड़ हो गई। इसमें लगभग 26.62% की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 

यह भी पढ़ें: अब पर्ची नहीं, AI वाले चश्मों से छात्र कैसे कर रहे हैं नकल? एशिया में बढ़ी चिंता

गांवों में भी तेजी से पहुंच रहा इंटरनेट

रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि देश में शहर और गांव के बीच बड़ा अंतर है। शहरी इलाकों में टेली-डेंसिटी 151.47% तक पहुंच गई है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह अभी सिर्फ 60.46% है। इसी तरह, हर 100 लोगों पर इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या शहरों में 126.80% है, जबकि गांवों में यह 48.31% ही है। इसका मतलब है कि गांवों में इंटरनेट का इस्तेमाल अभी भी कम है, लेकिन इसमें आगे बढ़ने की काफी संभावना है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, देश में 65.19 करोड़ इंटरनेट यूजर्स शहरी इलाकों में हैं, जबकि 44.08 करोड़ लोग ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इससे साफ है कि गांवों में इंटरनेट तेजी से फैल रहा है लेकिन शहरों की तुलना में अभी भी काफी अंतर बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: Apple ने मैकबुक और iPad की कीमतें 20-40% तक क्यों बढ़ाईं? चिप संकट की पूरी कहानी

ऐसे बढ़ी कंपनियों की कमाई

टेलीकॉम कंपनियों की कमाई और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिला है। वायरलेस सेवाओं से हर ग्राहक पर होने वाली औसतन मासिक कमाई (ARPU) बढ़कर 196.04 रुपये पहुंच गई है। खास बात यह रही कि प्रीपेड ग्राहकों से होने वाली औसत मासिक कमाई 196.22 रुपये रही, जो पोस्टपेड ग्राहकों से मिलने वाली 194.31 रुपये की कमाई से भी ज्यादा है। वहीं, इस तिमाही में टेलीकॉम सेक्टर की कुल कमाई बढ़कर 1,05,118 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

Related Topic:#Technology#TRAI

और पढ़ें