सोशल मीडिया कंटेंट, यूट्यूब वीडियो, पॉडकास्ट और विज्ञापनों को बनाने के दौरान म्यूजिक को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। आमतौर पर इस तरह के कंटेट को बनाने के लिए कॉपीराइट फ्री म्यूजिक का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इससे भी कई बार मनपसंद म्यूजिक नहीं मिल पाता है। इसके साथ ही कई बार कॉपीराइट की दिक्कत और क्रेडिट देने की दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि, अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अब कुछ मिनटों में गाने, बैकग्राउंड म्यूजिक और जिंगल तैयार किए जा सकते हैं।
बड़ी संख्या में लोग AI म्यूजिक टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, AI से तैयार किए गए म्यूजिक के साथ कॉपीराइट को लेकर भी सवाल उठते हैं। ऐसे में कई प्लेटफॉर्म ऐसे विकल्प देते हैं, जिनके जरिए आप अपने प्रोजेक्ट के लिए लाइसेंस शर्तों के अनुसार म्यूजिक तैयार कर सकते हैं। अब हम कुछ ऐसे AI म्यूजिक टूल्स के बारे में जानकारी देंगे, जिनकी मदद से म्यूजिक तैयार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: जंग, शांति वार्ता, फिर तनाव..., ईरान-अमेरिका का सीजफायर बेनतीजा है?
साइंडवर्स (Soundverse AI)
Soundverse AI एक AI आधारित म्यूजिक क्रिएशन प्लेटफॉर्म है। यह टेक्स्ट प्रॉम्प्ट, इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक और ऑडियो एडिटिंग जैसे फीचर उपलब्ध कराता है। हाल के समय में यह प्लेटफॉर्म टीवी शो शार्क टैंक में भी दिखाई दिया, जिसके बाद इसकी चर्चा बढ़ी। सोशल मीडिया पर इन दिनों इस टूल को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
कैसे बनाएं म्यूजिक?
- सबसे पहले Soundverse AI की वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद 'Text to Music' या AI Music Generator विकल्प चुनें।
- अब अपने गाने या म्यूजिक के बारे में टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखें।
- प्रॉम्प्ट- Romantic Song, Lo-fi Music, EDM, Motivational Music
- चाहें तो म्यूजिक का मूड, जॉनर, इंस्ट्रूमेंट और समय भी चुन सकते हैं।
- इसके बाद जनरेट के बटन पर क्लिक करें।
- कुछ समय बाद AI म्यूजिक तैयार कर देगा।
- तैयार ट्रैक को सुनकर जरूरत के अनुसार, एडिट किया जा सकता है।
- इसके बाद आप इस म्यूजिक को डाउनलोड कर सकते हैं।
Soundverse AI को शार्क टैंक इंडिया में पेश किया गया था। कंपनी ने अपने AI आधारित म्यूजिक प्लेटफॉर्म के जरिए यह दिखाया कि बिना पारंपरिक स्टूडियो सेटअप के भी AI की मदद से म्यूजिक तैयार किया जा सकता है। शो में इसके बिजनेस मॉडल और AI तकनीक पर चर्चा हुई थी। इसके बाद से AI म्यूजिक चर्चा में आए और कुछ अन्य प्लेटफॉर्म्स भी सामने आए।
Suno AI
Suno AI एक AI म्यूजिक जनरेशन प्लेटफॉर्म है। यह केवल टेक्स्ट लिखने पर पूरा गाना तैयार कर सकता है। इसमें लिरिक्स, वोकल, म्यूजिक और इंस्ट्रूमेंटल ट्रैक एक साथ तैयार किए जा सकते हैं। यह वेब और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है। इस पर आप आसानी से म्यूजिक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले Suno AI की वेबसाइट या ऐप पर अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद क्रिएट सॉन्ग पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना प्रॉम्प्ट लिखें।
- आप चाहें तो अपने लिरिक्स भी जोड़ सकते हैं।
- इसके बाद जनरेट विकल्प पर क्लिक करें।
- AI कुछ मिनट में पूरा गाना तैयार कर देगा
- तैयार गाने को सुनने के बाद डाउनलोड किया जा सकता है
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में TET परीक्षा कैंसिल, पेपर लीक की आशंका; मुकदमा दर्ज
इन बातों का रखें ध्यान
AI म्यूजिक टूल्स का उपयोग करते समय केवल यह मान लेना सही नहीं है कि हर AI से बना गाना पूरी तरह कॉपीराइट फ्री होगा। इसमें गलती की संभावना रहती है। इसके अलावा अलग-अलग प्लेटफॉर्म की अपनी लाइसेंस नीति और उपयोग की शर्तें होती हैं। कई प्लेटफॉर्म अपने प्लान के अनुसार, कमर्शियल उपयोग की अनुमति देते हैं, जबकि कुछ मामलों में एक्स्ट्रा लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है। म्यूजिक का उपयोग करने से पहले संबंधित प्लेटफॉर्म की लाइसेंस पॉलिसी और कॉपीराइट नियमों को जरूर पढ़ना चाहिए।