कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 6 साल की एक बच्ची को बहला-फुसलाकर उसका रेप कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की मस्जिद में थी और आरोपी उसको चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। आरोपी लड़की को मस्जिद के अंदर ही एक एकांत कमरे में लकर गया जहां उसने कथित तौर पर लड़की के साथ रेप किया। इस घटना के बाद लड़की की मां ने शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मेफुज के नाम से हुई है और वह फुटपाथ पर कपड़े बेचता है। आरोपी की उम्र 55 साल है और उसका एक बेटा दूसरी मस्जिद में मौलवी है। पुलिस ने मंगलवार को इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है  और अभी पूछताछ जारी है। पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया कि वह उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अंदर कमरे में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। 

 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: इको वैन पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

कैसे हुआ खुलासा?

जब लड़की मस्जिद के कमरे से बाहर निकली तो वह परेशान थी। उस लड़की की मां वहां पास में ही थी। उसने अपनी बेटी को परेशान देखा तो वह उससे सवाल करने लगी। इस पूछताछ में लड़की की मां को पता चला कि किसी ने उसकी बच्ची के साथ यौन शौषण किया है। यह जानकर लड़की की मां गुस्से में उस आरोपी के पास गई। कुछ देर तक चले इस विवाद में कई लोग शामिल हो गए। आरोपी इस बात से इनकार करता रहा कि उसने लड़की के साथ कुछ गलत किया है। विवाद बढ़ा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मस्जिद में रहता था आरोपी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, आरोपी को मस्जिद परिसर में  रहने के लिए कमरा दिया गया था। आरोपी ने मस्जिद परिसर में मिले इस कमरे का गलत फायदा उठाया। कथित तौर पर वह इसी कमरे में लड़की को लेकर गया जहां उसने लड़की का शोषण किया। जांच में पता चला है किआरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह 20 साल पहले चिक्काबल्लापुर आया था और अपने गुजारे के लिए फुटपाथ पर कपड़े बेचता था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मस्जिद में आरोपी को कमरा देने को लेकर भी सवाल किए।