ओडिशा के मयूरभंज जिले एक सरकारी स्कूल में 100 छात्र स्कूल का खाने के बाद बीमार पड़ गए हैं। एक छात्र की खाना खाने के बाद मौत हो गई है। यह एक सरकारी आदिवासी स्कूल है। खाना खाने के दो दिन बाद, पांचवी में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। 100 से ज्यादा छात्र, गंभीर रूप से बीमार पड़े हैं। 

आदिवासी छात्रों के लिए बने इस स्कूल का नाम 'काकबंधा आश्रम स्कूल' है। खाना खाने के बाद छात्र अचानक बीमार पड़े। कुछ छात्रों ने कहा कि उन्हें दिक्कत हो रही है, कई छात्र वहीं 
बीमार पड़ गए। अचानक छात्रों के बीमार पड़ने के बाद हंगामा बरपा।

यह भी पढ़ें: 68,000 करोड़ रुपये का सीफूड एक्सपोर्ट, मछुआरों और छोटे कारोबारियों को बड़ा फायदा

क्या खाया कि बिगड़ गई तबीयत?

छात्रों के घरवालों का कहना है कि खमीरी चावल (पखाला), आलू और आम की चटनी खाई खाने में परोसा गया था। खाना खाने के तत्काल बाद उन्हें दस्त और उल्टी आने लगी। छात्रों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रशासन क्या कह रहा है?

अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक छात्र अचानक बीमार पड़े, उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। 67 छात्रों को गंभीर हालत में बारिपदा PMR मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हेमा कांता साय, जिला कलेक्टर, मयूरभंज:-
पांचवीं कक्षा की छात्रा रूपाली बेसरा को सोमवार को अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। इलाज के बावजूद मंगलवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। 66 छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 41 छात्र, एक दूसरे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में रखे गए हैं। एक मेडिकल टीम, हेल्थ सेंटर पहुंची है, दूसरी टीम को स्कूल में ही तैनात किया गया है। 

'जो खाना मेन्यू में नहीं था, वह भी बनवा दिया'

अधिकारी हेमा कांता साय ने कहा, 'पुलिस जांच के अलावा हम एक स्वतंत्र जांच भी कराएंगे क्योंकि आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने मेन्यू में जो खाना नहीं था, उसे भी बनवा दिया। इस घटना के लिए जिम्मेदार शिक्षकों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

 

 



यह भी पढ़ें: प्राइमरी स्कूल से गर्ल्स हॉस्टल तक, फूड पॉइजनिंग का कहर, तेलंगाना में हुआ क्या?

पुलिस ने दर्ज किया केस

जिला कलेक्टर ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना के सामने आने के बाद, ग्रामीणों ने मृत छात्रा के परिवार के लिए मुआवजे और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रसगोविंदपुर-जलेश्वर सड़क पर कई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। 

अधिकारी निलंबित, 7 लाख के मुआवजे का एलान

स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल जयंत कुमार पाणिग्राही को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। सरकार ने एलान किया है कि मृत छात्रा के परिवार को 7 लाख रुपये मदद के तौर पर दिए जाएंगे। ओडिशा सरकार, पीड़ित छात्रों के संपर्क में है।