ओडिशा के परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना के भतीजे को पुलिस ने एक छात्रा की मौत के मामले में गिरफ्तार किया है। मंत्री के भतीजे पर इंजीनियर कॉलेज की छात्रा को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। पीड़िता के चाचा के शिकायत पर पुलिस ने यह एक्शन लिया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा ओडिशा के गंजाम जिले एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रही थी। 

 

मंत्री का 24 वर्षीय भतीजा बिस्वजीत जेना कथित तौर पर छात्रा का बॉयफ्रेंड था। शनिवार को 20 वर्षीय छात्रा की लाश हॉस्टल के कमरे में लटकी मिली थी। शिकायत के मुताबिक मंत्री का भतीजा भी उसी कॉलेज से बीसीए कर रहा है, जहां से छात्रा पढ़ाई कर रही थी।

 

यह भी पढ़ें: 'जोरदार हमला करेंगे', ट्रंप ने दी धमकी, ईरान बोला- हमारी फौज भी तैयार

 

गोलंथरा थाने में दर्ज की गई शिकायत

पीड़ित छात्रा हॉस्टल में अपनी बहन और तीन अन्य लड़कियों के साथ कमरे में रहती थी। शनिवार को उसकी मौत की खबर से पूरे हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

 

मामला संज्ञान में आने के बाद गंजाम के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि पीड़िता के चाचा की शिकायत पर गोलंथरा थाने में आरोपी बिस्वजीत जेना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़ें: हरियाणा: NEET री-एग्जाम से कुछ घंटे पहले 19 वर्षीय छात्रा ने दी जान, घर में मातम

 

बता दें कि आरोपी के चाचा विभूति भूषण जेना गंजाम के गोपलपुर विधानसभा सीट से विधायक और मोहन चरण मझी सरकार में परिवहन मंत्री है।