झारखंड की राजधानी रांची में 47 साल के एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या केवल इसी बात पर कर दी गई कि वेज बिरयानी की जगह नॉन-वेज बिरयानी परोस दी गई थी। इस मामले को लेकर पूरे रांची में विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार बैठा ने कहा कि मामला सिर्फ बिरयानी विवाद तक सीमित नहीं है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों की नजर मृतक की प्रॉपर्टी पर है। 


SP प्रवीण पुष्कर ने बताया कि घटना करीब रात 11:30 बजे हुई जब एक कस्टमर ने कांके-पिठोरिया रोड में होटल से वेज बिरयानी मांगी और पार्सल लेकर चला गया। कुछ ही देर बाद वह और लोगों के साथ वापस लौटा और होटल मालिक से इसके बारे में शिकायत की। 


यह भी पढ़े- इस दीवाली अयोध्या में बने दो विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी भी गदगद

रेस्टोरेंट मालिक की हत्या

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जब कस्टमर ने घर में जाकर वेज बिरयानी की जगह चिकन बिरयानी देखी तो उसने रेस्टोरेंट मालिक को फोन किया और उससे शिकायत की। दोनों के बीच फोन पर बहस हो गई। बाद में जब रेस्टोरेंट मालिक जिनकी पहचान विजय कुमार नाग के रूप में हुई है, टेबल पर खाना खा रहे थे, तभी एक शख्स उनकी तरफ आता है और उन पर गोली चला देता है जो उनके सीने में सीधे लगी। 

 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और विजय को जमीन पर गिरा पाया। पीड़ित को तुरंत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हॉस्पिटल ले जाते समय विजय की मौत हो गई। कांके थाना क्षेत्र के भिट्ठा का रहने वाले था। 


यह भी पढ़े- यूपी के फतेहपुर में पटाखा बाजार में भीषण आग, 60 दुकानें खाक; कई घायल


पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। मृतक के परिवार वालों ने विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस से 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। कांके पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रकाश रजक ने बताया कि गुस्साए लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कांके-पिठोरिया रोड जाम कर दिया था। हमलावरों को जल्द पकड़ लेने के भरोसे के बाद ही लोगों ने जाम हटाया।

 

साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के पीछे कोई और इरादा तो नहीं था इसकी जांच भी चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी का लोकेशन भी ट्रेस किया जा रहा है। इस मामले में सभी से पूछताछ चल रही है।