हरियाणा के फरीदाबाद के पल्ला इलाके में गिरदावर कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 32 साल के टैक्सी ड्राइवर जय सिंह की कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। जय सिंह की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने एक मासूम बच्ची के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया था और उन बदमाशों से उसे बचाया था। जय सिंह अपने घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। अब उनके पीछे उनकी पत्नी और दो छोटी बेटियां रह गई हैं। यह पूरी घटना तब शुरू हुई जब एक छोटे बच्चे भागते हुए उनकी मदद मांगी, कुछ लड़के उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। उसके बाद जय सिंह ने वहां जाकर उन लड़कों को फटकार लगाई और वहां से भगा दिया।
बदमाशों ने दोपहर की उस डांट का बदला लेने का मन बना लिया था। रात के करीब 8 बजे, जब जय सिंह दोबारा पार्क के पास थे, तभी 4-5 लड़के वहां हथियारों के साथ आए। उन्होंने जय सिंह को संभलने का मौका भी नहीं दिया और उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। उन्हें करीब 7-8 बार चाकू मारा गया, तभी उनकी पत्नी शोर सुनकर बाहर आई और जय सिंह को खून में लथपथ पड़े देख हैरान हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में जुंओं ने खा डाला लड़की का सिर, सड़न के बाद गंवाई जान
पुलिस की कार्रवाई
जय सिंह के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमला करने वाले लड़के की पहचान सोनू और तुषार के रूप में हुई है, जो उसी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस की टीमें इन आरोपियों को पकड़ने के लिए उन्हें जगह-जगह तलाश कर रहीं है।
यह भी पढ़ें: मथुरा में एक ही परिवार के 5 लोग मरे हुए मिले, तीन बहनों की बिल्डिंग से गिरकर मौत
इस मामले में जय सिंह के दोस्त सौरभ से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के दौरान सौरभ वहीं मौजूद था और उसने ही जय सिंह को अस्पताल पहुंचाया था लेकिन बाद में वह वहां से भागने की कोशिश की। लोगों ने उसे मौके पर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के पूछताछ के दौरान ही पता चला कि वहां क्या हुआ था।
