बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर दिखे तो हर कोई हैरान रह गया। वे सोमवार को विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने व्हीलचेयर पर पहुंचे तो मीडियाकर्मियों ने इसके पीछे की वजह पूछी। तेजस्वी यादव ने बताया कि नाखून उखड़ गया है। ऐसा चलता रहता है।
पैर के अंगूठे में ज्यादा चोट लगने के कारण तेजस्वी यादव चलने में असमर्थ हैं। इस कारण उन्हें व्हीलचेयर पर आना पड़ा। तेजस्वी यादव ने कहा, 'हाल ही में मेरे बाएं पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। नाखून को सर्जरी से हटाना पड़ा। अब चलने में दिक्कत हो रही है।' सोमवार यानी आज बिहार विधानसभा के बजट का पहला दिन था। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने नीतीश सरकार पर खूब निशाना साधा।
यह भी पढ़ें: 'सिर्फ CID जांच से नहीं होगा', अब कांग्रेस नेता ने अजित पवार की मौत पर उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्यपाल का भाषण तैयार किया है। इस कारण ही सब कुछ अच्छा-अच्छा दिखाया जा रहा है। अधिकांश मामलों में बिहार दूसरे राज्यों से पीछे है। उनका कहना है कि प्रदेश में हत्या, रेप और दूसरे अपराध हो रहे हैं। सरकार का कानून के राज का दावा खोखला लगता है।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की गोवा पर नजर, कितनी ताकतवर है आम आदमी पार्टी?
'चुनावी स्टंट बन गया बजट'
RJD के कार्यकारी अध्यक्ष, जिनकी पार्टी बिहार में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करती है, ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की भी आलोचना की, जिसने एक दिन पहले केंद्रीय बजट पेश किया था। वहीं केंद्रीय बजट पर तेजस्वी यादव ने कहा, बजट चुनावी स्टंट बनकर रह गए हैं। पिछले साल बिहार में चुनाव थे, इसलिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मधुबनी साड़ी में बजट पेश किया। इस साल तमिलनाडु में चुनाव हैं, इस कारण उन्होंने कांजीवरम साड़ी पहनी।
