logo

ट्रेंडिंग:

'सिर्फ CID जांच से नहीं होगा', अब कांग्रेस नेता ने अजित पवार की मौत पर उठाए सवाल

अजित पवार की मौत अब तमाम विपक्षी नेता सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि इसकी ठीक से जांच होनी चाहिए क्योंकि उन्हें इसमें गड़बड़ी की आशंका है।

Ajit Pawar

अजित पवार, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

महाराष्ट्र में 28 फरवरी को हुई अजित पवार की मौत के बाद तमाम राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली। जहां शरद पवार की तरफ से इस बात को हवा दी जाने लगी कि दोनों पार्टियों का विलय हो सकता है। हालांकि, एनसीपी की तरफ से इस तरह की कोई बात नहीं कही गई।

 

चर्चाएं इस बात पर होने लगीं कि आखिर पार्टी की कमान किसके पास होगी और उपमुख्यमंत्री का पद किसे मिलेगा। हालांकि, कयास ज्यादा दिन तक नहीं चले और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई, लेकिन इन सभी बातों के बीच अजित पवार की मौत पर हो रही जांच को लेकर कांग्रेस नेता ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

यह भी पढे़ंः सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम, NCP एक, महाराष्ट्र में इंडिया ब्लॉक का क्या होगा?

कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टिवार ने कहा कि महाराष्ट्र के 80 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कुछ गड़बड़ हो रहा है। सिर्फ सीआईडी जांच से कुछ नहीं होने वाला है। सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा, 'अंतिम समय में पायलट क्यों बदला गया? एनसीपी नेताओ को इस बारे में मांग करनी चाहिए कि पीएम मोदी इसकी जांच करवाएं।'


शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे ने भी आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐसा बताया जा रहा है कि कम दृश्यता के कारण दुर्घटना हुई है लेकिन सीसीटीवी फुटेज में विमान दूर से साफ तौर पर हवा में मंडराता हुआ दिखाई दे रहा था। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा था कि अगर सीसीटीवी फुटेज में विमान हवा में मंडराने का दृश्य इतना स्पष्ट था तो घना कोहरा होने की बात कैसे कही जा सकती है।

क्या बोले संजय राउत

इसी तरह का आरोप शिवसेना यूबीटी के ही नेता संजय राउ ने भी लगाए हैं। बजट सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे संजय राउत ने कहा कि यह घटना उन्हें जस्टिस लोया की याद दिलाती है। उन्होंने कहा, 'अजित पवार की मौत सामान्य नहीं संदिग्ध है, बीजेपी के लोग उन्हें सिंचाई घोटाले की फाइल से धमका रहे थे। वहीं वह घर वापसी की तैयारी कर रहे थे। एनसीपी के विलय की तारीख तय हो गई थी। इसी बीच इतनी बडी घटना हो जाती है।'

 

यह भी पढे़ंः महाराष्ट्र की नई 'पावरहाउस' बनने जा रहीं सुनेत्रा पवार की कहानी क्या है?

अनिल देशमुख ने भी उठाया सवाल

वहीं राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि विजिबिलिटी कम थी, लेकिन जो वीडियो लिए गए वे इतनी दूर लिए जाने के बाद भी एकदम साफ थे। उन्होंने कहा कि विमान जाते-जाते लैंड होने से पहले अचानक कैसे झुक गया और कैसे क्रैश हो गया। देशमुख ने कहा कि ब्लैक बॉक्स की जांच होगी तो सब कुछ साफ हो जाएगा।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap