मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली बहस के बाद एक युवक ने कार से कुचलकर महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान ले ली। 13 दिन पहले ही महिला अपने पति औ दो बच्चों के साथ फ्लैट में शिफ़्ट हुई थी। वह इंफोसिस में नौकरी करती थीं। मृतक महिला की पहचान शम्पा पाठक पांडेय के तौर पर हुई है। घटना बुधवार रात को इंदौर के लसूड़िया थाना अंतर्गत शिव वाटिका टाउनशिप की है।
मृतक महिला के पति सौरभ पांडेय ने बताया , ‘कल रात करीब 10 बजे मैं और मेरी पत्नी सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मेरे घर की बिजली चली गई। बाहर जाकर देखा तो गैलरी में बिजली थी। कुछ लोग ग्राउंड फ्लोर पर खड़े थे।
यह भी पढ़ें: आपकी FD पर भी है खतरा, जान लीजिए गड़बड़ी करने वालों से बचने का तरीका
वहां एक पेंटहाउस का मालिक भी खड़ा था। हमने पूछा कि क्या किसी ने जानबूझकर मेरे घर की बिजली काटी है क्या? इस पर पेंटहाउस के मालिक ने हां में जवाब दिया। इसके बाद बहस होने लगी। उसने तुरंत कॉल करके अपने बेटे से कार लाने को कहा। वहां पहुंचते ही उसके बेटे ने गालियां दी औ तेज रफ्तार में पहले एक नौकरानी को कार से टक्कर मारी और बाद में मेरी पत्नी पर कार चढ़ा दी।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में छोटे दलों के बराबर मिली BJP को सीटें, इनकी कितनी अहमियत है?
पत्नी हवा में उछलकर दीवार से जा टकराई। ब्रेन हेमरेज से उसकी जान चली गई। उधर पुलिस ने आरोपी पिता औ उसके बेटे को गिरप्तार कर लिया है। पेंटहाउस मालिक की पहचान कुलदीप चौधरी के तौर पर हुई है। उसने अपना पेंटहाउस एयरबीएनपी को किराये पर दे रखा है।
