आधार कार्ड आज के समय में एक ऐसा दस्तावेज हो चुका है जिसके बिना आपका काम नहीं चल सकता है। आपको हर छोटे-बड़े काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का इस्तेमाल बढ़ जाने से इसके इस्तेमाल से धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। आजकल आधार से जुड़ी और ठगी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। आपको इस तरह की ठगी से बचने के लिए अपने आधार में कुछ बदलाव करने होंगे।
आधार कार्ड में होने वाली ज्यादातर ठगी में असली खेल बायोमेट्रिक का होता है। आपके फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैनिंग का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इस खतरे से निपटने के लिए UIDAI ने आधार बायोमेट्रिक लॉक करने का ऑप्शन दिया है। इस प्रोसेस को आप घर बैठे अपने फोन से आसानी से कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आपका आधार कार्ड एक्टिव है या नहीं, कैसे चेक करें? नोट कीजिए टिप्स
बायोमैट्रिक लॉक से क्या फायदा?
आधाक कार्ड का बायोमैट्रिक लॉक करने से कई फायदे हैं। अगर आप बायोमैट्रिक लॉक कर देते हैं तो कोई ठग आपकी उंगली या आंख का इस्तेमाल करके आधार से जुड़ी सेवाओं का फायदा नहीं उठा सकता है। अगर कोई फर्जी तरीके से आपके नाम पर सिम लेना चाहे और आपके फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना चाहे तो वह ऐसा नहीं कर सकता। अगर कोई ठग ऐसी कोशिश करेगा तो बायोमैट्रिक लॉक की वजह से सिस्टम उसे रिजेक्ट कर देगा। अगर आपको कभी जरूरत पड़ती है तो आप बायोमैट्रिक लॉक को अनलॉक कर सकते हैं और काम हो जाने पर फिर से उसे लॉक कर सकते हैं। यानी अब आप अपनी बायोमैट्रिक को किसी तिजोरी की तरह लॉक कर सकते हैं, जब जरूरत है तो लॉक खोल लिया और जब जरूरत नहीं है तो लॉक लगा दिया।
कैसे करें आधार बायोमैट्रिक लॉक?
- सबसे पहले UIDAI की आधाकारिक वेबसाइट www.myaadhaar.uidai.gov.in) या mAadhar ऐप पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी आपको वेबसाइट पर डालना है।
- वेबसाइट पर ओटीपी डालते ही आपका अकाउंट खुल जाएगा।
- नीचे जाने पर आपको बायोमैट्रिक लॉक और अनलॉक का ऑप्शन मिल जाएगा।
- जैसे ही आप लॉक पर क्लिक करते हैं, आपका फिंगरप्रिंट और आंख की पहचान दोनों लॉक हो जाती हैं।
- इसके बाद अगर आपको भी अपना फिंगरप्रिंट इस्तेमाल करना है तो आप इसी तरह अनलॉक कर सकते हैं।
आधार ऐप से ऐसे करें लॉक
- सबसे पहले mAadhar ऐप पर जाएं।
- अगर ऐप नहीं है तो इंस्टॉल करें और लॉगिन करें।
- आधार नंबर डालकर ओटीपी वेरिफाइ करें।
- इसके बाद मेन्यू में बायोमैट्रिक लॉक का ऑप्शन मिल जाएगा।
- यहां लॉक पर क्लिक करके आप बायोमैट्रिक लॉक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अब घर बैठे बदल पाएंगे आधार से लिंक मोबाइल नंबर, तरीका जान लीजिए
हमेशा रखें लॉक
बायोमैट्रिक लॉक करने के बाद अगर आपको कुछ काम करवाना है तो आपको पहले पहले बायोमैट्रिक लॉक को अनलॉक करना होगा। हालांकि, काम पूरा होने के बाद आपको बायोमैट्रिक लॉक फिर से करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते तो इसके गलत इस्तेमाल का खतरा बना रहेगा।
अब आपको यह समझना जरूरी है कि बायोमैट्रिक लॉक से आपके आधार से जुड़े सारे काम नहीं रूक जाएंगे। इसमें सिर्फ आंख और फिंगरप्रिंट की सुरक्षा होती है। इसके अलावा ओटीपी के जरिए होने वाले सारे काम पहले जैसे ही होते रहेंगे। आधार से आपके बहुत सारे काम जुडे़ होते हैं इसलिए आधार का सुरक्षित होना बहुत जरूरी होता है।
